WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार की करें चिंता, शिक्षकों के अवकाश पर लगाम

शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन को लेकर कलेक्टर सुश्री जैन ने ली विभागीय अधिकारियों एवं प्राचार्यों की बैठक

बच्चों का विषयवार विश्लेषण कर कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Seoni 21 November 24
सिवनी यशो:-  कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक तथा संकुल प्राचार्यों की बैठक लेकर स्कूलों के शैक्षणिक उन्नयन तथा अध्ययनरत बच्चों के बौद्धिक विकास की कार्ययोजना के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर सुश्री जैन ने उपस्थित प्राचार्यों एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों (Principals and departmental officers-employees) को स्कूलों के निरीक्षण के अपने अनुभव को साझा करते हुए स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देशित किया। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय (CEO District Panchayat Navjeevan Vijay) , जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे (District Education Officer S.S. Kumre ), डीपीसी महेश बघेल (DPC Mahesh Baghel) सहित सभी बीआरसी एवं संकुल प्राचार्य (BRC and Cluster Principal) उपस्थित थे।  
      कलेक्टर सुश्री जैन ने आगामी माह में प्रस्तावित नेस परीक्षा की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नेस परीक्षा की तैयारियों के लिए आयोजित किए गए मॉक परीक्षाओं (mock exams ) में कक्षावार बच्चों के प्रदर्शन की भी विस्तृत समीक्षा कर सभी प्राचार्यों को मॉक के रिजल्ट अनुरूप आवश्यक सुधार के लिए प्रयास करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी मॉक टेस्ट में अध्ययनरत बच्चों में से कम से कम 95 प्रतिशत शामिल हों यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि बीआरसी और संकुल प्राचार्य मॉक टेस्ट के रिजल्ट का विषयवार विश्लेषण करते हुए कमजोर विषयों में सुधार के लिए प्रयास सुनिश्चित करें। कलेक्टर सुश्री जैन ने इसी तरह कि कार्ययोजना 10 वी एवं 12 वी के बोर्ड परीक्षा परिणामों (10th and 12th board exam results) में सुधार के लिए भी दिए हैं।
      कलेक्टर सुश्री जैन ने शिक्षकों की छुट्टी की शिकायतों को लेकर भी सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि बिना तत्कालीन आपात स्थिति के किसी भी शिक्षक को उसी दिन छुट्टी स्वीकृत न की जाए। नियमानुसार पूर्व आवेदन प्रस्तुत करने तथा स्वीकृति होने के उपरांत ही शिक्षकों की छुट्टी मान्य की जाए। बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने अन्य प्रवेश परीक्षाओं, सायकिल एवं छात्रवृत्ति वितरण सहित अन्य विभागीय गतिविधियों की भी विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!