WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

महिला अपमान पर कांग्रेस बेनकाब, बरैया के बयान पर सिवनी में भाजपा का उग्र प्रदर्शन

विधायक पर कार्रवाई नहीं तो साफ है—महिला विरोधी बयान पर कांग्रेस की मौन नहीं, खुली सहमति : मीना बिसेन

Seoni 17 January  2026

सिवनी यशो:- कांग्रेस के भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं के प्रति दिए गए आपत्तिजनक बयान ने सियासी भूचाल खड़ा कर दिया है।

बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए उसे महिला विरोधी मानसिकता वाली पार्टी करार दिया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के निर्देश एवं नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक पर कांग्रेस विधायक का पुतला दहन कर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश दिया गया।

कचहरी चौक सिवनी में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुतला दहन
कचहरी चौक पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ पुतला दहन करते भाजपा महिला मोर्चा एवं पदाधिकारी

प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके,

किरण वाहने, वंदना बैस,

चंद्रकांता महोबिया,

संगीता उपाध्याय,

नीतू दुबे,

आराधना चौरसिया,

कविता शर्मा,

अनीता राठौर,

अंजू तेलंग,

ज्योति राजपूत,

नीलिमा जंघेला,

नेहा सेन सहित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी,

मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे,

युवराज राहंगडाले एवं बड़ी संख्या में जिला-मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 “नारी की अस्मिता पर हमला, कांग्रेस की सोच उजागर” – मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कांग्रेस विधायक के बयान को नारी सम्मान पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि-

“फूल सिंह बरैया का बयान केवल एक व्यक्ति की सोच नहीं,

बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सड़ी-गली मानसिकता का प्रतिबिंब है।”

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों कांग्रेस के नेता बार-बार महिलाओं, समाज और धर्म के खिलाफ जहर उगलते हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व मौन रहता है।

“क्या यह चुप्पी संयोग है या फिर सोच-समझकर दिया गया संरक्षण?”

 “दिग्विजय, कमलनाथ, पटवारी… सूची लंबी है”

मीना बिसेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए कहा कि यह पहला मामला नहीं है।

“कभी महिलाओं को ‘आइटम’ कहा गया, कभी ‘टंच माल’, कभी शराबी—और हर बार कांग्रेस नेतृत्व ने आंखें मूंद लीं। इससे साफ है कि कार्रवाई न होना कांग्रेस की मूक सहमति नहीं, बल्कि वैचारिक समर्थन है।”

“सोनिया-प्रियंका की चुप्पी अब अपराध है”

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी महिला सम्मान की बात मंचों से जरूर करती हैं,

लेकिन अपनी पार्टी के नेताओं की विकृत मानसिकता पर मौन साध लेती हैं।

“यह मौन अब मौन नहीं रहा, यह महिला अपमान का समर्थन बन चुका है।”

“नारी देवी है, राजनीतिक हथियार नहीं”

भाजपा जिला अध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि-

“नारी देवी है, उसे वोट बैंक या बयानबाजी का औजार समझने वाली कांग्रेस को जनता करारा जवाब देगी।

महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

https://mp.punjabkesari.in/madhya-pradesh/news/umang-singhar-reacts-to-phool-singh-baraiya-s-controversial-statement-about-sc-s-2278563

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!