छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस पर भाजपा का हमला – महिलाओं के अपमान का आरोप

भाजपा नेताओं ने जीतू पटवारी के बयान पर जताया आक्रोश

Chhindwara 29 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिला महिला मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला विरोधी बयान पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति हमेशा से महिलाओं का अपमान करने की रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा की नजर में बहनें लाडली हैं, लेकिन कांग्रेस की नजर में शराबी बहना।”

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरिमा दामोदर ने भी कहा कि –जीतू पटवारी का बयान अत्यंत शर्मनाक है और कांग्रेस पार्टी को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

 भाजपा नेताओं के बयान

  • शेषराव यादव – “कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है।

  • भाजपा सरकार ने बहनों को सम्मान और योजनाओं के जरिए सशक्त किया है।”

  • गरिमा दामोदर – “जीतू पटवारी का बयान बेहद आपत्तिजनक है, कांग्रेस को महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।”

 विरोध प्रदर्शन

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के साथ जिले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांता ठाकुर, संजय पटेल,अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, लीला बजोलिया, विजय पांडे, मीना दुबे, अमिता बरैया, माया बंदेवार,

जया विश्वकर्मा, नीलू क्षेत्री, भारती साहू, अनीता शर्मा, प्रीति बिसेन, रानी सूर्यवंशी,

शालिनी बघेल, संगीता डेहरिया, गयाप्रसाद वाडिवा, पंकज पाटनी, कृपाशंकर सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!