क्राइमराजनीतिसिवनी

सिवनी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई चिंता, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Seoni 25 June 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और नगर में व्याप्त भय के माहौल को लेकर कांग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर कानून-व्यवस्था में सुधार की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़े :-<गेहूं चोरी का खुलासा: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 42 बोरी राशन बरामद/p>

 नशा, जुआ और चोरी ने बनाया नागरिकों को असुरक्षित

ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बीते कुछ सप्ताहों में आपराधिक घटनाओं में तेज़ी की ओर संकेत करते हुए कहा कि सिवनी नगर और आसपास के क्षेत्रों में गुंडागर्दी, जुआ और सूखे नशे का कारोबार बेलगाम होता जा रहा है। खासकर युवा वर्ग इस नशे की लत की गिरफ्त में आकर आपराधिक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो रहा है।

चोरी की घटनाओं में वृद्धि – धूमा गाँव प्रमुख उदाहरण

प्रतिनिधि मंडल ने विशेष रूप से ग्राम धूमा में हालिया चोरी की घटना को संदर्भित करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से आम नागरिक भयभीत हैं और उनका विश्वास कानून व्यवस्था से डगमगा रहा है।

यह भी पढ़े :-“पिटती रही, सहती रही… फिर एक रात पत्नी ने पति को मार डाला”

माँग: गश्त बढ़ाई जाए, अपराधियों पर लगे अंकुश

ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया गया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त को प्रभावी बनाया जाए और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

यह भी पढ़े :-<एक ही रात चार चोरियां : सूना घर और तीन ज्वेलरी दुकानों से लाखों के गहने गायब/p>

 प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित रहे कांग्रेस नेता

इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रसन्नचंद मालू, पंकज शर्मा, ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, अतुलचंद मालू, इमरान पटेल, राजिक अकील सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन से शीघ्र ठोस कार्रवाई की माँग की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!