राजनीतिसिवनी

अतिक्रमण हटाने में निष्पक्षता नहीं : कांग्रेस का आरोप

Seoni 08 March 2025
सिवनी यशो :- नगझर से खैरीटेक निर्माणधीन सड़क ईश्वर नगर से लेकर जोड़ा पुल तक नगरपालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की मुंह देखी कार्यवाही की गई, यदि पूर्व में एमपीआरडीसी, नगरपालिका, नजूल, तहसील आपस में तालमेल बनाकर, सड़क निर्माण की रूपरेखा बनाते तो सिवनी नगर को एक शानदार सड़क मिल जाती।

कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि एमपीआरडीसी द्वारा 5.5 मीटर डामरीकरण 2 मीटर पेवरब्लाक(गट्टू) 1.5 मीटर नाली बनाये जाने का नगरपालिका क्षेत्र के अंदर डीपीआर तैयार किया गया। जिसके कारण शासकीय रिकार्ड में दर्ज सड़क चौडाई पर पूरा कार्य नही हो पायेगा। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण की बहुत जल्दी है वह किसी तरह कार्य पूर्ण करना चाहता है, जिला कलेक्टर के आदेश से शासकीय रिकार्ड में दर्ज सड़क की चौडाई का नाप किया गया किन्तु उसके हिसाब से अतिक्रमण नही हटाया गया, कुछ प्रभावशाली लोगो के सामने खडे होने से प्रशासन के लोग नतमस्तक हो गये और वहॉ से अतिक्रमण हटाये बिना ही आगे बढ़ गये। बार बार इस सड़क का कार्य नही हो पायेंगा। एक बार यदि निष्पक्षता से कार्य किया जाये तो आने वाले समय में इस सड़क पर लगने वाले यातायात जाम से छुटकारा मिल सकता है।

अतिक्रमण हटाने नगर में सुबह से चल रही बुलडोजर वाली कार्यवाही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!