मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस ने लाल बहादुर शस्त्री जी का किया पुण्य स्मरण

11 January 2025
सिवनी यशो:- इंदिरा भवन, कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री  (Former Prime Minister, Bharat Ratna Lal Bahadur Shastri) की पुण्यतिथि मनाई गई, शास्त्री जी के छायाचित्र पर श्रीमति ललिता बघेल ने माल्यार्पण किया एवं श्रीमति गीतारणधीर सिंह ठाकुर द्वारा दीपप्रज्जवलित किया गया, तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शास्त्री जी को याद करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री जी का जन्म उत्तरप्रदेश के वाराणसी से 7 मील दूर छोटे से शहर मुगलसराय में हुआ था लालबहादुर शास्त्री जी केवल 11 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से प्रभावित हुये, 16 वर्ष की उम्र में महात्मा गांधी जी के आंदोलन से प्रभावित होकर पढ़ाई छोडऩे का निर्णय लिया।

श्री खुराना ने कहा कि शास्त्री जी ने तीस वर्षो से अधिक देश के लिए अपनी सेवा समर्पित की उनकी निष्ठा एवं क्षमता के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। शास्त्री जी विनम्र, दृढ़ सहिष्णु एवं जबर्दस्त आंतरिक शक्ति वाले नेता थे उन्होंने लोगो की भावनाओं को समझा, साथ ही देश को मजबूत करने के लिए जय जवान, जय किसान का नारा दिया। महात्मा गंाधी जी के समान विचार रखने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ पहचान है।

इस अवसर पर जेपीएस तिवारी, घनश्याम सनोडिया, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, विनोद यादव, राजिक अकील, गेंदलाल भलावी, कैलाश अवधिया, विनोद नामदेव, शंकरलाल डहेरिया, राजेश मानाठाकुर, सुजीत गोदरे, राजकुमार ठाकुर, रामकिशोर बघेल, ममतेश चौहान, एड़ मिर्जा फैसल बैग, मनीष अग्रवाल, सतेन्द्र बघेल, धीरन सिंह कुमरे सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!