हिंसा फैलाने व प्रतिमा तोडऩे वालों पर हो कठोर कार्रवाई: कांग्रेस
विजयपुर व बुधनी उप चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Chhindwara 19 November 2024
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा ( bjp ) के आसामाजिक तत्वों के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेड़कर (Constitution maker Baba Saheb Ambedkar ) की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही मप्र के विजयपुर व बुधनी विधानसभा (Assembly Vijaypur and Budhni) उप चुनाव (by-election) में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने। मतदाताओं को मत डालने से रोकना व उनमें डर एवं भय का माहौल उत्पन्न करने का जघन्य पाप भाजपा के द्वारा किया गया है। उक्त उदगार आज कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल (His Excellency the Governor) के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन (memorandum) सौंपते वक्त व्यक्त किये।
कांग्रेस (Congress) के द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि गत 13 नवम्बर 2024 को मप्र की दो विधानसभा विजयपुर व बुधनी में उप चुनाव हुए जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा के द्वारा लोकतंत्र की हत्या (murder of democracy) करने का जघन्य अपराध किया है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आम मतदाताओं को वोट डालने से वंचित कर उनमें डर का वातावरण (atmosphere of fear) निर्मित किया है। भाजपा के आसामाजिक तत्वों (Antisocial elements of BJP) के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बड़ेकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के साथ ही निर्दोष लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई व फसलों को आग के हवाले कर दिया गया।
कांग्रेस ने राज्यपाल को सम्बोधित करते हुये कहा कि उपरोक्त आतंकम का तांडव विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तथा वनमंत्री रामनिवास रावत के पक्ष में मतदान नहीं होना मुख्य कारण है। क्योंकि आदिवासी अंचल एवं जाटव समाज के लोगों द्वारा भाजपा के पक्ष में खुलकर प्रचार प्रसार नहीं किया।





