छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

विधानसभा क्षेत्र में विधायक की सायकल यात्रा से तिलमिला रहे कांग्रेसी – अभिषेक

सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक दिनेश राय मुनमुन क्षेत्र की जनता के बीच व्यापक संदेश के साथ सायकल से सघन जनसंपर्क कर आमजनों को सायकल चलाने के लिये प्रेरित कर रहे है वह स्वयं पूरे विधानसभा क्षेत्र में सायकल से गाँव गाँव जाकर आमजनों को भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने के साथ बता रहे है कि सायकल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, हर उम्र के व्यक्तियों के लिये सायकल चलाना सर्वोत्तम व्यायाम है और इससे पर्यावरण दूषित नहीं होता तथा राष्ट्रीय संपत्ति की बचत होती है । इसके साथ ही सिवनी विधायक पर्यावरण संरक्षण, पानी की बचत, स्वच्छता, शिक्षा,नशा मुक्त समाज बनने सहित अन्य जागरूकता के व्यापक संदेश देकर विधानसभा क्षेत्र की जनता को जागरूक कर रहे है । सिवनी विधायक श्री राय की सायकल यात्रा को मिल रही लोकप्रियता से कांग्रेसी तिलमिला रहे है और उनके बेहतर प्रयास को नौटंकी बताकर अपनी भद्द पिटवा रहे है । इस आशय की बात भाजपा सिवनी नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही ।

चालीस साल से नकार रही है जनता, समाचार पत्रों में दिखने का प्रयास

श्री दुबे ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष टिकेन्द्र देशमुख सिवनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश राय मुनमुन के विधानसभा क्षेत्र में सायकल से जनसंपर्क प्रारंभ को नौटंकी बताकर डूब चुकी कांग्रेस को समाचार पत्रों के माध्यम से जीवित रखने का असफल प्रयास कर रहे है कांग्रेस ने जनता के हितों की कभी चिंता नहीं की, कांग्रेस केवल अनैतिक और समाज विरोधी तत्वों का गिरोह बनाकर जनता को लूटने का काम करते रही है और उसी का परिणाम है कि पिछले चालीस सालो से सिवनी विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस को बुरी तरह नकारते रही है और आगे भी कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है । कांग्रेस की असलियत आमजनता बेहतर जानती है और समझती है कि यह चुनाव के समय ही सक्रिय दिखते है संकट के समय घरों में दुबक जाते है । कोरोना के समय जब सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित पूरी भाजपा के कार्यकत्र्ता सुदूर ग्रामीण अंचलों में अपने आपको संकट में डालकर आमजनता जिसमें कांग्रेसी भी शामिल है कि सेवा करते रही उस समय कांग्रेस के नेता और कार्यकत्र्ता घर में घुसे रहे ।

भाजपा के वायदे पूरे होने की गारंटी है, वायदा खिलाफी का नाम कांग्रेस

श्री दुबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में भाजपा ने जो वायदे किये है वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश सरकार की गारंटी है जिसे पूरा किया जायेगा । भाजपा ने जनता से किये हर वायदे को पूरा किया है और इसी के कारण जनता में भाजपा का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है । जनता को धोखा देने की आदत कांग्रस की है और इस धोखा देने की आदत का परिणाम है कि कांग्रेस का प्रदेश में सूपड़ा साफ हो चुका है । श्री दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने केवल जनता का विश्वास नहीं तोड़ा कांग्रेस ने अपने ही दल के नेताओं के साथ विश्वासघात और अपमानजनक व्यवहार किया है और उन्हें कांग्रेस को तिलांजलि देना पड़ा आज कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है कांग्रेस के नेता और कार्यकत्र्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा की शरण में आ रहे है । श्री दुबे ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के नेता देशमुख को कांग्रेस के बारे में जानकारी रखना चाहिये कि कांग्रेस की सत्ता में भ्रष्टाचार किस स्तर पर था और उसकी जाँच भी नहीं होती थी भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही नहीं होती थी कांग्रेसी सत्ता में प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने स्वयं इस बात को स्वीकार किया था कि जनता के कल्याण के नाम पर जो एक रूपया जाता है वह हितग्राही तक जाते जाते 15 पैसा ही पहुँचता है और 85 प्रतिशत भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है परंतु भाजपा के शासन में भ्रष्टाचारियों को पकड़ा भी जाता है और जनकल्याण का पूरा एक रूपया हितग्राही के पास पहुँच रहा है ।
श्री दुबे ने कहा कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनता की सेवा पूरी ईमानदारी से की है और जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार आर्शीवाद दिया है । जनता से किये सारे वायदे पूरे होंगे । विधायक को जनता के पास कब जाना चाहिये यह सिवनी विधायक स्वयं बेहतर जानते है सेवादल के किसी कार्यकत्र्ता की सलाह की आवश्यकता नहीं है । कांग्रेस सेवादल के नेता को चाहिये कि वे कांग्रेस नेताओं को ही सलाह दें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!