मनरेगा खत्म करने की साजिश, दूषित पानी से 18 मौतों पर भी झूठ बोल रही सरकार
सिवनी कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में केंद्र व प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप
🔴 मनरेगा खत्म करने की साजिश, दूषित पानी से 18 मौतों पर भी झूठ बोल रही सरकार
सिवनी कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में केंद्र व प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप
Seoni 09 January 2026
सिवनी यशो:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
नरेश मरावी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय
इंदिरा भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के स्वरूप में बदलाव
एवं इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से 18 मौतों को लेकर तीखा हमला बोला गया।
⚠️ मनरेगा को कमजोर करने का षड्यंत्र
नरेश मरावी ने कहा कि –
कांग्रेस शासनकाल में वर्ष 2006 में मनमोहन सिंह सरकार द्वारा
ग्रामीण गरीब मजदूरों व किसानों को 100 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई थी।
इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई।
लेकिन 2014 से 2025 तक भाजपा सरकार ने औसतन केवल 44 दिन का काम दिया।
💰 कर्ज में डूबी सरकार कैसे देगी 40% हिस्सा?
मरावी ने कहा कि –
अब केंद्र सरकार 125 दिन रोजगार की बात तो कर रही है,
लेकिन 60% राशि केंद्र और 40% राशि राज्य सरकार पर डाल दी गई है।
नवंबर 2025 तक मध्यप्रदेश सरकार पर 4.64 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है
और हर माह 3 से 5 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया जा रहा है।
🚨 दूषित पानी से 18 मौतें, सरकार आंकड़े छिपा रही
इंदौर के भागीरथपुरा में नगर निगम की लापरवाही से दूषित जल पीने से
18 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग बीमार हैं।
सरकार आधिकारिक रूप से केवल 8 मौतें स्वीकार कर रही है।
🔥 कैलाश विजयवर्गीय को हटाया जाए : कांग्रेस
मरावी ने कहा कि –
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने
पत्रकारों से बातचीत में अपशब्दों का प्रयोग किया।
यदि भाजपा में थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें
तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए।
🚰 सिवनी में जल शुद्धता को लेकर चेतावनी
जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने कहा कि-
सिवनी में इस तरह की घटना न हो,
इसके लिए जिला प्रशासन से पाइपलाइन, टंकी,
फिल्टर प्लांट की नियमित सफाई
और पानी की जांच की मांग की गई है।
उपस्थित:
मोहन सिंहचंदेल,
शिव सनोडिया,
आदित्य मोंटू भूरा,
यशपाल भलावी,
तनवीर अहमद
, फिरोज खान,
शिवदीप डहेरिया,
सोहेल अमन खान,
धनंजय सिंह,
ऋषभ ठाकुर
सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार।



