छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापार

शराब दुकानों के नवीनीकरण में ठेकेदारों में नहीं दिखाई रुचि

आज से होगा ऑनलाइन ई टेंडर प्रपत्रों का विक्रय

Chhindwara 03 March 2025

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले की मदिरा दुकानों के लिए एक भी ठेकेदारों ने नवीनीकरण में रुचि नहीं दिखाई शासन के नियम अनुसार 20त्न पर दुकानों का नवीनीकरण होना था लेकिन किसी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई जिसके चलते अब विभाग द्वारा टेंडर के माध्यम से दुकानों को नीलाम किया जाएगा।

राज्य शासन के द्वारा वर्ष 2025-26 अर्थात् दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के लिये नवीनीकरण/लॉटरी से निष्पादन के अभाव में छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले की समस्त 117 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के पुर्नगठित कुल-09 एकल समूहों का वर्तमान वर्ष 2024-25 के वार्षिक मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर निर्धारित आरक्षित मूल्य पर 14 फरवरी 2025 के अध्यधीन निष्पादन ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन किया जाना है। एम.पी. टेण्डर्स के पोर्टल पर ऑनलाईन ई-टेण्डर प्रपत्रों का विक्रय दिनांक 04 मार्च 2025 से प्रारंभ हो गया है।

जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का ने बताया कि कार्यालय छिन्दवाड़ा से ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के लिये निर्धारित आवेदन पत्र एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर दिनांक 08 मार्च 2025 को प्रात: 11-30 बजे तक आवेदन पत्र क्रय एवं जमा किये जा सकेंगे। जिसके लिये इच्छुक पात्र आवेदक (व्यक्तियों/फर्म/कम्पनी) को ई-आबकारी के पोर्टल पर ऑनलाईन कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन कराया जाना अनिवार्य है। कॉन्ट्रेक्टर रजिस्टर्ड इच्छुक पात्र आवेदक ही निष्पादन की कार्यवाही में भाग ले सकते है।
वर्ष 2025-26 के लिये कम्पोजिट मदिरा दुकानों/एकल समूहों का ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) से संबंधित नियम एवं शर्तो का अवलोकन कार्यालयीन समय में सार्वजनिक अवकाशों सहित कार्यालय में उपस्थित होकर कर सकते है।

27 की जगह हुआ 9 समूह

छिंदवाड़ा- पांढुर्ना जिले में कुल 27 समूह के माध्यम से दुकानों का विक्रय मूल्य था लेकिन ठेकेदारों ने नवीनीकरण में रूचि नहीं दिखाने के कारण शासन ने टेंडर के माध्यम से दुकानों को नीलाम किया जाएगा जिसमें अब 27 की जगह मदिरा दुकान के 9 समूह कर दिए गए हैं। जिसमें अब बड़े ठेकेदार ही मदिरा दुकान ले सकेंगे छोटे ठेकेदारों का खुल खत्म हो गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!