खेलमध्यप्रदेशसिवनी

पार्षद गोल्ड कप क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर

वेटरन वर्ग में जेआरबी पटेल का दबदबा, ओपन वर्ग में रोमांच चरम पर अब सेमीफाइनल की दौड़ में भिड़ेंगी विजेता टीमें

Seoni 05 February 2026
सिवनी यशो:- दूधिया रोशनी से जगमगाते मिशन स्कूल मैदान में आयोजित पार्षद गोल्ड कप क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। रात के अंधेरे में भी बल्लों की गूंज, गेंदों की रफ्तार और हर चौके-छक्के पर गूंजती तालियों ने मैदान को उत्सव में बदल दिया है। फटाफट क्रिकेट के इस महासमर में सिवनी अब जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करता नजर आ रहा है।

Parshad Gold Cup Cricket Night Tournament Seoni at Mission School Ground QK Sports Sarvodaya match crowd night lights
मिशन स्कूल मैदान में पार्षद गोल्ड कप क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाज का शानदार शॉट, दूधिया रोशनी में उमड़ा दर्शकों का उत्साह।

अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह

टूर्नामेंट के मुकाबलों में लगातार गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह दोगुना होता दिखा। पहले मुकाबले में

पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, उनके साथ पूर्व पार्षद संजय खंडाईत, अल्केश रजक और भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

दूसरे मैच में जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल और

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पंकज जैन ने टॉस कराते हुए

खिलाड़ियों को प्रेरक संदेश दिया।

वेटरन वर्ग के अंतिम मुकाबले में विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रतिनिधि कान्हा राय ने टॉस प्रक्रिया संपन्न कराते हुए

आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

अतिथियों के स्वागत में पार्षद गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष अजय बाबा पांडे सहित

अरुण यादव,

सुशील ठाकुर,

सतीश चिंटोले,

डॉ. नितिन कटरे,

मीडिया प्रभारी नंदन श्रीवात्री

समेत बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे।

ओपन वर्ग: आदिवासी 11 और क्यूके स्पोर्ट्स की शानदार जीत

पहला मुकाबला: आदिवासी 11 ने परफेक्ट इंजीनियर को हराया

परफेक्ट इंजीनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 104 रन बनाए। जवाब में आदिवासी 11 ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7.5 ओवर में 106 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।

दूसरा मुकाबला: क्यूके स्पोर्ट्स का विस्फोटक प्रदर्शन

सर्वोदय 11 स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 99 रन बनाए। राहुल ने 13 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली।
जवाब में क्यूके स्पोर्ट्स ने मात्र 6.2 ओवर में 102 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।
अशफाक ने 19 गेंदों में 61 रन ठोक दिए, जिसमें 9 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। नीतेश उइके ने 21 रन बनाए, जबकि जीत का शॉट बंटी बिसेन के बल्ले से आया।

तीसरा मुकाबला: सर्वोदय 11 स्टार ने 8 रन से मारी बाज़ी

सर्वोदय 11 स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आदिवासी 11 की टीम संघर्ष करती रही, लेकिन 8 ओवर में 78 रन पर सिमट गई।
सर्वोदय की ओर से पारस सनोडिया, अंशु गौर और राहुल ने 2-2 विकेट झटके।

वेटरन वर्ग: जेआरबी पटेल की धमाकेदार जीत

जेआरबी पटेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए।
जवाब में टीम पैंथर डूंडा सिवनी की पूरी टीम मात्र 39 रन पर ढेर हो गई।
नफीस खान कहा गेंद से कहर बरपाया—2 ओवर में 4 विकेट। जेआरबी पटेल ने यह मुकाबला 59 रन से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

लाइव प्रसारण और तकनीकी सहयोग

टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण गौतम डिजिटल सेटअप और जस्टिन स्टूडियो के माध्यम से यूट्यूब पर किया जा रहा है, जिससे दर्शक घर बैठे मुकाबलों का आनंद ले रहे हैं।
निर्णायक की भूमिका बंटी शेरा, शुभम बघेल, सुनील सिंह, अमित सिसोदिया ने निभाई, जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग जीत कुमार और जस्टिन ठाकुर ने संभाली।

आगामी मुकाबले

5 फरवरी को

  • अजान रॉयल सिटी vs ज्वाला देवी

  • कृष्णम आइकन vs अजान रॉयल सिटी

  • ज्वाला देवी vs जैस 11

6 फरवरी (शाम 4 बजे से)

  • परफेक्ट इंजीनियर vs सर्वोदय 11

  • परफेक्ट इंजीनियर vs क्यूके स्पोर्ट्स

  • आदिवासी 11 vs क्यूके स्पोर्ट्स

सभी मुकाबले 8-8 ओवरों के होंगे और रोमांच अपने चरम पर रहेगा।

https://www.olympics.com/hi/news/u19-world-cup-2026-final-india-vs-england-match-time-watch-live-streaming

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!