नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि पर पार्षद रााजू यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
सिवनी यशो:- सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ.मोहन यादव ने नगरीय निकाय की महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि कर नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों का जो सौगात देकर उनकी परेशानियों को संवेदनशालीता समझने का जो कार्य किया उसके सिवनी नगर पालिका में पार्षद राजेश राजू यादव ने मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भोपाल आयोजित एक कार्यक्रम के इस दौरान निकायों के जनप्रतिनिधियों को एक बड़ी सौगात देते हुये उनके मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि करते हुये नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम, के महापौर अध्यक्ष, पार्षदों एवं नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षदों का भी मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने मानदेय में 20 फीसदी वृद्धि करने की घोषणा की है। नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाने के लिये विवेकानंद वार्ड सिवनी के पार्षद एवं भाजपा सिवनी नगर दक्षिण मंडल के उपाध्यक्ष राजेश राजू यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश के प्रति आभार व्यक्त किया है ।





