Thu, 22 Oct 2026 | 01:20:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा

ऑपरेशन: कॉम्बिंग गश्त में 142 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों पर कसा शिकंजा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 01, 2026 10:33 pm / Post views : 12

ऑपरेशन: कॉम्बिंग गश्त में 142 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों पर कसा शिकंजा
शेयर करें:

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई रातभर चली पुलिस की कार्रवाई, वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर किया गिरफ्तार

Chhindwara 01 August 2026 छिंदवाड़ा यशो:- जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने प्रदेश स्तरीय रात्रि कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर से 142 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में 22 स्थायी वारंटी और 120 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

31 जुलाई-1 अगस्त की रात चला विशेष ऑपरेशन

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 31 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 की रात्रि विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में शहर एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस टीमों को ब्रीफ करने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश के लिए रवाना किया गया।

दबिश, नाकाबंदी और तकनीकी निगरानी से पकड़े गए वारंटी

पुलिस टीमों ने स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कीं। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए साइबर सेल की तकनीकी सहायता, नाकाबंदी और अचानक दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने एक ही रात में चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गुंडा-बदमाश और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में:

  • 97 गुंडा बदमाशों
  • 77 निगरानी बदमाशों
  • 01 जेल से रिहा आरोपी
  • 42 कबाड़ियों

की भी सघन जांच की।

पुलिस का उद्देश्य आदतन अपराधियों पर निगरानी बढ़ाना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस का अभियान जारी रहेगा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़े :-
मक्का लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार, 5.30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में बंडोल पुलिस ने भेजा जेल सिवनी में पेंशनर एसोसिएशन की कमान अशोक वर्मा को, जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर मिली शुभकामनाएं मैकेनिक बनकर पहुंची पुलिस, ठगों को भनक तक नहीं लगी और 78 लाख की ठगी करने वाले दबोचे गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश की टॉपर छात्रा प्रीत पटले का भव्य सम्मान, 5100 की प्रोत्साहन राशि से बढ़ाया हौसला https://youtu.be/iNZbWWXxT0E?si=9rbmKOxZbR7-ucbO