क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

मैकेनिक बनकर पहुंची पुलिस, ठगों को भनक तक नहीं लगी और 78 लाख की ठगी करने वाले दबोचे

रॉयल एनफील्ड डीलरशिप दिलाने के नाम पर व्यापारी से ठगी, साइबर सेल की मदद से दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजे गए

छिंदवाड़ा पुलिस का ऑपरेशन ‘ठग पकड़ो’: मैकेनिक बनकर बिहार पहुंचे जवान, 78 लाख की साइबर ठगी आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara 01 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर व्यापारी से करीब 77 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों को पकड़ने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने अनोखा ऑपरेशन चलाया। कुंडीपुरा पुलिस टीम ने बिहार में करीब 8 दिन तक एसी और गीजर मैकेनिक बनकर गुप्त रैकी की और आखिरकार ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फर्जी डीलरशिप के नाम पर व्यापारी को बनाया था शिकार

पुलिस के अनुसार, व्यापारी संजय कुमार अग्रवाल को जनवरी 2025 में रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप दिलाने का झांसा दिया गया था। आरोपियों ने फर्जी मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के माध्यम से उनसे करीब 77.25 लाख रुपये की राशि ठग ली थी।

मामले की शिकायत पर थाना कुंडीपुरा में अपराध दर्ज कर साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति तैयार की।

पहले गिरफ्तार हो चुका था एक आरोपी

पुलिस के अनुसार मामले में पहले आरोपी प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका था। इसके बाद फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। तकनीकी जांच और सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस टीम बिहार पहुंची।

8 दिन तक बदली पहचान, फिर बिछाया गिरफ्तारी का जाल

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में गठित टीम ने बिहार में बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान छिपाकर एसी और गीजर मैकेनिक बनकर क्षेत्र में रैकी की और आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी।

लगातार आठ दिनों की मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी उदय कुमार और रणजीत उर्फ अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ठगी की रकम से खरीदी संपत्ति की होगी जांच

पुलिस अब आरोपियों द्वारा ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों और अन्य निवेश की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र भगत, साइबर सेल एवं कुंडीपुरा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

विशेष भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों में:

  • सहायक उप निरीक्षक मनोज रघुवंशी
  • प्रधान आरक्षक रविन्द्र ठाकुर
  • आरक्षक जीवन रघुवंशी
  • आरक्षक दुर्गा बरकड़े
  • आरक्षक गजानंद मरपि
  • साइबर सेल के नितिन सिंह
  • आदित्य रघुवंशी
  • राहुल शामिल रहे।
यह भी पढ़े :-

मक्का लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार, 5.30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में बंडोल पुलिस ने भेजा जेल

सिवनी नगर पालिका में ‘खरीदी मॉडल’ पर बवाल: कांग्रेस बोली—सड़कें छोड़ सामान खरीदा जा रहा, जांच हो

ब्लैकमेलिंग का माध्यम बन रही है” “सीएम हेल्पलाइन 181 – पंचायत संगठनों का आरोप, 1969 शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे, प्रथम ‘जन-विश्वास’ दौरे में शिकायतकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद 

https://www.amarujala.com/chandigarh/cyber-crime-accounts-get-cleared-in-blink-of-an-eye-people-are-falling-prey-to-fraudsters-in-these-10-ways-2025-04-07

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button