Mon, 19 Oct 2026 | 10:58:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

3 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए रची गई जानलेवा साजिश, भोपाल से बुलाए गए शूटर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2026 08:06 pm / Post views : 250

3 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए रची गई जानलेवा साजिश, भोपाल से बुलाए गए शूटर
शेयर करें:
Seoni 17 June 2026 सिवनी यशो:- शहर के बहुचर्चित बुधवारी फायरिंग कांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि यह घटना संपत्ति विवाद से जुड़ी सुनियोजित आपराधिक साजिश का परिणाम थी। आरोपियों ने करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की विवादित संपत्ति पर अपना हित साधने के उद्देश्य से भोपाल से शूटर बुलाकर फरियादी के घर पर जानलेवा फायरिंग कराई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार है। यह भी पढ़े :- पुलिस लाइन सिवनी में आयोजित हुआ “सृजन” कार्यक्रम, बच्चों को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री लालचंदानी ने बताया कि 12 जून 2026 को सुनारी मोहल्ला निवासी शैलेन्द्र चौरसिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11-12 जून की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर पर गोली चलाई। [caption id="attachment_47179" align="aligncenter" width="300"]3 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए चली गोली! बुधवारी फायरिंग कांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी एवं गिरफ्तार आरोपी।[/caption] सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सड़क पर बुलेट का खाली खोखा तथा दुकान के शटर पर गोली लगने के निशान मिले। गोली शटर को चीरते हुए घर के अंदर पहुंची थी। यह भी पढ़े :- सराफा व्यापारी पर बीच बाजार हुई फायरिंग, बदमाश लाखों की ज्वेलरी लूटकर फरार जांच में सामने आया कि जिस स्थान पर गोली लगी थी, उसी स्थान पर फरियादी प्रतिदिन सोता था। इससे स्पष्ट हुआ कि हमला उसे जान से मारने की नीयत से किया गया था।

तीन करोड़ की प्रॉपर्टी बनी विवाद की जड़

पुलिस जांच में पता चला कि छिंदवाड़ा चौक स्थित लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य की एक विवादित संपत्ति को लेकर फरियादी का अपने परिजनों से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। यह भी पढ़े :-सुनारी मोहल्ला में फायरिंग से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी इसी दौरान फरियादी ने उक्त संपत्ति को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए एग्रीमेंट किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी अमन चौहान और गौरव दीक्षित भी संपत्ति बिकने पर लाभ लेना चाहते थे, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हो रहे थे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि संपत्ति विवाद को लेकर फरियादी को पूर्व में जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। आरोपियों ने इसी परिस्थिति का लाभ उठाने के लिए एक खतरनाक साजिश रची। यह भी पढ़े :-

भोपाल से बुलाए गए शूटर

पुलिस के अनुसार गौरव दीक्षित और अमन चौहान ने भोपाल से दो शूटरों निखिल वाथम और गोलू अहिरवार को बुलाया। योजना के तहत निखिल वाथम ने देशी पिस्टल से उस स्थान पर गोली चलाई जहां फरियादी सामान्यतः सोया करता था। संयोगवश घटना वाली रात फरियादी उस स्थान पर नहीं सोया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के दौरान गोलू अहिरवार मोटरसाइकिल चला रहा था और शूटर को घटनास्थल तक लेकर गया था। घटना में प्रयुक्त बाइक की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर अमन चौहान द्वारा की गई थी।

50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस

घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने लगातार जांच करते हुए लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर सबसे पहले अमन चौहान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य साजिशकर्ता गौरव दीक्षित घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि गौरव दीक्षित एवं मुख्य शूटर निखिल वाथम पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. निखिल वाथम (25 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, निशातपुरा, भोपाल
  2. गोलू अहिरवार (25 वर्ष) निवासी गैस राहत कॉलोनी, निशातपुरा, भोपाल
  3. अमन चौहान (28 वर्ष) निवासी भैरोगंज, सिवनी

फरार आरोपी

गौरव दीक्षित (30 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड, सिवनी

जब्त सामग्री

  • एक देशी पिस्टल
  • एक जिंदा कारतूस
  • टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP22 ZE 2195
  • एक कीपैड मोबाइल फोन

इनकी रही विशेष भूमिका

मामले के खुलासे में एसडीओपी सचिन परते, थाना प्रभारी सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक मुकेश गौडाने, सिद्धार्थ दुबे, सतीश इनवाती एवं प्रतीक बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दैनिक यशोन्नति के लिये फोटो समाचार हरि ओम सोनी सिवनी
https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/ed-attaches-jayashree-gayatri-food-products-private-limited-md-kishan-modis-assets-worth-3-crore-11646265

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें