मध्यप्रदेशबालाघाटसिवनी

बालाघाट: स्वदेशी मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, आज होगा सामूहिक लोक नृत्य

Balaghat 21 November 2025

बालाघाट यशो:- स्वदेशी जागरण मंच, स्वावलंबी भारत अभियान और स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खेल प्रांगण में 15 से 25 नवंबर तक आयोजित स्वदेशी मेला अपार जनप्रतिसाद के साथ जारी है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक चल रहे इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक कलाओं, स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी प्रेरणा ने लोगों का मन मोह लिया है।

बालाघाट स्वदेशी मेले में एकल नृत्य और भजन संध्या प्रस्तुति के दौरान दर्शकों की भीड़ और मंच पर कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति।
बालाघाट स्वदेशी मेला: एकल नृत्य, भजन संध्या और लोक नृत्य ने जीता दर्शकों का दिल

रविवार शाम आयोजित एकल नृत्य, भाव नृत्य और भजन संध्या की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति पर तालियों से उत्साहवर्धन किया और स्वदेशी विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। आयोजकों के अनुसार इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वावलंबन, भारतीय संस्कृति और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन को बढ़ावा देना है।

स्वदेशी मेला संयोजक मौसम बिसेन, सह संयोजक सत्यनारायण अग्रवाल, प्रणव पटेल और यज्ञेश लालू चावड़ा सहित मेला समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुधीर ‘गुड्डू’ चौधरी ने किया।

आज होगा सामूहिक लोक नृत्य

मेला सह संयोजक सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि आज शाम सामूहिक लोक नृत्य की भव्य प्रस्तुति होगी,

जिसमें क्षेत्रीय लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आग्रह किया।

स्वदेशी मेला प्रचार प्रमुख हेमेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि –

मेले में वोकल फॉर लोकल से ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत का संदेश प्रभावी रूप से दिया जा रहा है।

मेला परिसर में हस्तशिल्प,

ग्रामीण उत्पाद,

लोक खेल,

पारंपरिक व्यंजन और

कला प्रदर्शनियों की अलौकिक झलक देखने को मिल रही है,

जिसकी जनसमुदाय ने उत्कंठ मन से प्रशंसा की

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/farrukhabad/the-singing-of-the-youth-captivated-the-hearts-the-message-of-swadeshi-was-conveyed-through-music-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107637-2025-10-12

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!