देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने गणतंत्र दिवस को बनाया यादगार

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री ने किया झंडा वंदन

Seoni 26 January 2025
सिवनी यशो:- सम्पूर्ण देश के साथ ही सिवनी जिलें में भी 76वॉ गणतंत्र दिवस (76th republic day) समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिलें के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।

राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने गणतंत्र दिवस को बनाया यादगार - Seoni News

इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक सिवनी दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया,पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित अन्य जनप्रतिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभागाधिकारियों, कर्मचारियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रही।

राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने गणतंत्र दिवस को बनाया यादगार - Seoni News

कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर गौरव मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस बैंड की लयबध्द ध्वनि में प्लाटून दल विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग तथा वन विभाग, एन सी सी एवं स्काउट एंड गाइड सहित कुल 22 प्लाटून द्वारा कदम-तालबध्द मनमोहक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। मार्चपास्ट उपरांत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने सभी प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया गया।

जिला स्तरीय समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं की देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा रोचक रूप से झांकियों के माध्यम से शासकीय योजनाओं के बारे में उपस्थितजनों को जानकारी प्रदान की गई।

271 अधिकारी कर्मचारी हुये सम्मानित

राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने गणतंत्र दिवस को बनाया यादगार - Seoni News

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 271 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण में भी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम जनजातीय कार्यविभाग को दिया गया। इसी तरह इंटरनेशनल पब्लिक स्?कूल को द्वितीय एवं सेण्ट फ्रांसिस विद्यालय सिवनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मनमोहक मार्चपास्ट को लेकर भी प्लाटून को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

कृषि विभाग की उन्नत कृषि आधारित झांकी रही प्रथम

राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने गणतंत्र दिवस को बनाया यादगार - Seoni News

झांकियों के प्रदर्शन में भी संबंधित विभाग को प्रशस्ति प्रदान किया गया है। झांकियों प्रदर्शन में प्रथम स्थान कृषि विभाग की मक्का उत्पादन, उन्नत कृषि उपकरणों तथा जीआईएस के प्रयोग पर केंद्रित झांकी को प्राप्त हुआ है। इसी तरह वर्ष 2047 की परिकल्पना पर आधारित जिला पंचायत सिवनी की झांकी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है, वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जन जीवन मिशन का सजीव चित्रण करती झांकी को तृतीय स्थान प्राप्?त हुआ है। इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा केन्द्र, जन संसाधन, मत्स्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, जिला उद्योग कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग तथा सामाजिक न्याय विभाग द्वारा भी अपनी विभागीय योजना का प्रदर्शन झांकियों के माध्यम से किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button