WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीति

“समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारा संकल्प” – नरेश दिवाकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डाक्यूमेंट्री और प्रबुद्ध जन सम्मेलन ने भर दिया जोश

 Balaghat 21 September 2025

बालाघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सिवनी पूर्व नरेश दिवाकर रहे।

बालाघाट प्रबुद्ध जन सम्मेलन में नरेश दिवाकर का जनहित और सर्वांगीण विकास पर संबोधन
बालाघाट में भाजपा का सेवा पखवाड़ा: जनकल्याण और विकास की गाथा जीवंत

सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना से किया गया। नरेश दिवाकर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का हर कार्यकर्ता जनहित के कार्यों में जुटा है। उन्होंने बताया कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना भाजपा का संकल्प है, ताकि जनकल्याण और सर्वांगीण विकास की गाथा निरंतर जारी रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। रामकिशोर कावरे ने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

सम्मेलन का सफल संचालन जिला महामंत्री श्रीमती अनुपमा नेताम ने किया, वहीं जिला महामंत्री डॉ. नरेंद्र भैरम ने आभार माना।

प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता
बालाघाट में भाजपा का सेवा पखवाड़ा: जनकल्याण और विकास की गाथा जीवंत

बहुमूल्य सुझाव और सहभागिता

सम्मेलन में व्यापारी, शिक्षाविद, अधिवक्ता, चिकित्सक, किसान, इंजीनियर और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे सर्वांगीण विकास प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी,

सत्यनारायण अग्रवाल, राजकुमार रायजादा, जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे,

अनिल धुवारे, किशोर अमूले, जिला महामंत्री अनुपमा नेताम, डॉ. नरेंद्र भैरम,

नपाध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर,

जिला कोषाध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, और अन्य पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि –

सम्मेलन सारगर्भित माहौल में संपन्न हुआ।

प्रबुद्ध जनों के विचारों को मूर्तरूप देने हेतु प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!