मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

14 जुलाई से शुरू होगा दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान, सिवनी में घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, ओआरएस, जिंक, विटामिन-ए और आयरन की दवाएं होंगी वितरित

सिवनी दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान 2026 – घर-घर होगा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

Seoni, 02 July 2026
सिवनी यशो:- जिले में बच्चों को डायरिया एवं कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए 14 जुलाई से दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान प्रारंभ किया जाएगा। यह अभियान 31 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे की अध्यक्षता में गुरुवार को अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े :- ‘जनता संकट में, सांसद पदयात्रा में’: कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, छिंदवाड़ा के विकास और पेयजल संकट को लेकर उठाए सवाल

घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें

बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।

प्रत्येक पात्र बच्चे को 2 ओआरएस पैकेट एवं 14 जिंक टैबलेट निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी तथा परिवारों को इनके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़े :-42 वर्ष 5 माह की गौरवमयी सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक रविन्द्र कुमार यादव सेवानिवृत्त, ग्राम छींदा में हुआ भव्य सम्मान

विटामिन-ए और आयरन की भी मिलेगी खुराक

अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयु के अनुसार विटामिन-ए अनुपूरण तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) की खुराक भी प्रदान की जाएगी।

साथ ही डीएसएस टूल के माध्यम से गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यकतानुसार रेफर कर संस्थागत उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़े :-सेफ क्लिक 2.0 के सातवें दिन बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर उतरी सिवनी पुलिस

दस्त और निर्जलीकरण से बचाव पर रहेगा विशेष फोकस

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्त, निर्जलीकरण एवं अन्य बाल्यकालीन बीमारियों से प्रभावित बच्चों की पहचान कर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार एवं प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में डायरिया से होने वाली जटिलताओं को कम करना तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़े :-छपारा नगर परिषद की लापरवाही से बढ़ीं पीड़ित परिवार की मुश्किलें

विश्व जनसंख्या पखवाड़ा की तैयारियों की भी समीक्षा

बैठक में 11 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले विश्व जनसंख्या पखवाड़ा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों को शासन की गाइडलाइन के अनुरूप परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थिरीकरण संबंधी गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े :-श्री 108 सिद्ध बाबा महाराज मंदिर का 50वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजकुमार धुर्वे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. शैलेश डेहरिया, जिला मूल्यांकन अधिकारी उमेश बिसेन तथा जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर संदीप श्रीवास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://dhar.nic.in/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!