सिवनी
स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि मनायी जायेगी
सिवनी यशो:- सोमवार 30 सितंबर दोपहर 12 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 23वीं पुण्यतिथि, सिंधिया चौक मिशन स्कूल के पास मनाई जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने जानकारी देते हुये बताया है कि श्रद्धांजली कायर्कम में भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी अरुण द्विवेदी, जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी, जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे





