मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

समर्पण दिवस 11 फरवरी: बूथ से जिला स्तर तक आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बूथ से जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम, बजट-2026 पर व्यापारी संवाद भी

समर्पण दिवस 11 फरवरी: बूथ से जिला स्तर तक आयोजन

Seoni 08 February 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक बूथ स्तर तक आयोजित किया जाएगा।

इसके साथ ही मंडल स्तरीय कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में भाजपा जिला कार्यालय, पंडित अटल बिहारी वाजपेयी परिसर, बारापत्थर सिवनी में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

 बूथ स्तर पर कार्यक्रम अनिवार्य

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने समस्त बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि 11 फरवरी को बूथों पर कार्यक्रम संपन्न कर कार्यक्रम के छायाचित्र एवं आवश्यक जानकारी संगठन एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

समर्पण दिवस एवं समर्पण निधि संग्रह के जिला प्रभारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं बरघाट विधायक कमल मर्सकोले की मार्गदर्शी उपस्थिति रहेगी। साथ ही भाजपा के समस्त जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।

 बजट 2026 पर होगा व्यापारी संवाद

इसी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित व्यापारी संवाद का आयोजन भी सुनिश्चित किया गया है। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रूपचंद मोहनानी ने बताया कि संवाद के दौरान व्यापारियों से बजट पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट अखिलेश शुक्ला, चेंबर ऑफ कॉमर्स के संजय मालू, सुदर्शन बाझल एवं अधिवक्ता सुरेन्द्र नाथ शुक्ला का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

व्यापारी संवाद कार्यक्रम जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक आशीष अग्रवाल के संयोजकत्व में संपन्न होगा। इस अवसर पर समस्त व्यापारियों एवं अधिवक्तागणों की उपस्थिति अपेक्षित है।

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%A4-%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%89%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%95-3/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!