छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन देश सेवा और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहा: यादव

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Chhindwara 11 February 2025

छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय दीनदयाल पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दीनदयाल पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। इस अवसर पर भाजपा रीति अनुसार आजीवन सहयोग निधि संकलन का शुभारंभ किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष और एकात्मवाद मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन देश सेवा और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को आत्मसात कर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री श्रीमती कांता ठाकुर, महापौर विक्रम अहाके, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे, धर्मेन्द्र मिगलानी, दिवाकर सदारंग, अजय सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा दामोदर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, जितेन्द्र शाह, अलकेश लाम्बा, राजेश बैस, संदीप सिंह चौहान, विक्रम सोनी, दीपक कोल्हे, अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, अभिलाष गोहर, रंगू यादव, बंटी उईके, दिव्यकांत यादव, जगदीश गोदरे, सुरेश उइके, भरत घई, प्रमोद शर्मा, लोकेश डेहरिया, कृपाशंकर सूर्यवंशी, माइकल पहाड़े पंकज पाटनी, दिनेश मालवी, ओम चौरसिया, अमरसिंह मरावी, नीरज भारद्वाज, प्रतीक दामोदर, राजेश मोखलगाय, दिन्शू यादव, शैलेन्द्र यादव, इन्द्रजीत सिंह बैस, रोहित पोफली, पंकज शुक्ला, श्रीमती सुमन बज, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती जया विश्वकर्मा, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती संध्या सूर्यवंशी, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, श्रीमती विभूति सिन्हा, श्रीमती अमिता बरैया, मोरेश्वर हिवसे, सूरज पटेल, मनोज सक्सेना, अनीष पटेल, विकास राय, गयाप्रसाद वाडिवा, जीत सिंह ठाकुर, कुंदन मिगलानी, बंटी राय, परमाल रघुवंशी, मनोज मंडराह, जुगल यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्द्रजीत बैस ने समर्पण राशि की रसीद काटी

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा समर्पण निधि संकलन अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा भाजपा समर्पण निधि संकलन अभियान हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पाण्डेय जिला संयोजक एवं इंद्रजीत सिंह बैस सह संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा समर्पण निधि संकलन हेतु विजय पांडे एवं इंद्रजीत सिंह बैस द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की सहयोग निधि रसीद काटकर अभियान का शुभारंभ किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!