मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

‘राम नाम से कांग्रेस को आपत्ति’, वीबी जी-राम-जी कार्यशाला में विधायक दिनेश राय मुनमुन का करारा हमला

वीबी जी-राम-जी योजना में श्रमिक सम्मान, बजट 2026 पर सीधा संवाद

Seoni 04 February 2026
सिवनी यशो:- विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 के तहत सिवनी विधानसभा के लखनवाड़ा मंडल अंतर्गत ग्राम संगई में विधानसभा स्तरीय बजट 2026-27 एवं वीबी जी-राम-जी योजना पर श्रमिक संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
कार्यशाला के माध्यम से जहां केंद्रीय बजट 2026-27 पर विस्तार से संवाद हुआ, वहीं राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया गया।

सिवनी में वीबी जी-राम-जी कार्यशाला के दौरान श्रमिक सम्मान
वीबी जी-राम-जी कार्यशाला सिवनी: बजट 2026 पर श्रमिक संवाद

मनरेगा संशोधन पर कांग्रेस पर तीखा प्रहार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मनरेगा में किए गए संशोधन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार समाज में भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रही है।

विधायक ने कहा,

“पहले कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया और अब इस कानून का विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि इसमें राम का नाम जुड़ा है। इससे साफ होता है कि कांग्रेस को राम नाम से ही आपत्ति है, लेकिन इस वैचारिक संघर्ष में अंततः सत्य और राष्ट्रहित की ही विजय होगी।”

सिवनी में वीबी जी-राम-जी कार्यशाला के दौरान श्रमिक सम्मान
वीबी जी-राम-जी कार्यशाला सिवनी: बजट 2026 पर श्रमिक संवाद

अब योजनाएं खर्च नहीं, परिणाम देती हैं

विधायक ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में योजनाओं के नाम पर सरकारी धन का खुला बंदरबांट होता था।

उन्होंने कहा,

“गड्ढा खोदकर भर देना ही विकास मान लिया जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अब योजनाएं केवल खर्च करने के लिए नहीं, बल्कि परिणाम देने के लिए बनाई जा रही हैं। मजदूरों को काम भी मिल रहा है और उनके श्रम का पूरा पारिश्रमिक भी।”

सिवनी में वीबी जी-राम-जी कार्यशाला के दौरान श्रमिक सम्मान
वीबी जी-राम-जी कार्यशाला सिवनी: बजट 2026 पर श्रमिक संवाद

वीबी जी-राम-जी अधिनियम: रोजगार से आगे की सोच

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि –

वीबी जी-राम-जी अधिनियम केवल रोजगार देने की योजना नहीं है, बल्कि यह स्थायी निर्माण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और भ्रष्टाचार के समूल नाश की दिशा में निर्णायक कदम है।

उन्होंने कहा कि

इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण अंचलों में विकास को नई गति मिलेगी और गांव आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर होंगे।

‘विकसित भारत की नींव विकसित गांव’

कार्यशाला में उपस्थित भाजपा वक्ताओं ने कहा कि-

कांग्रेस सरकारें योजनाओं को अपने नेताओं के नाम से जोड़ने में लगी रहती थीं,

जबकि भाजपा की नीतियां गरीब, श्रमिक और गांव के समग्र विकास पर केंद्रित हैं।

उन्होंने कहा कि –

विकसित भारत की परिकल्पना विकसित गांवों से ही साकार होगी, और यह लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से पूरा हो रहा है।

श्रमिक अधिकारों में क्रांतिकारी बदलाव

विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने इस अधिनियम के माध्यम से श्रमिकों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि इस कानून से:

  • पारदर्शिता बढ़ेगी

  • भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगेगी

  • श्रमिकों को उनके अधिकारों का पूरा लाभ मिलेगा

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “यूपीए, जिसका पूरा नाम ही उल्टा-पुल्टा अलायंस है, उससे सीधा काम होने की उम्मीद करना ही व्यर्थ है।”

श्रमिक सम्मान, बजट की विस्तार से जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने केंद्रीय बजट 2026 में श्रमिकों एवं आम नागरिकों के कल्याण से जुड़े प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी और

श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने वीबी जी-राम-जी योजना को ग्राम विकास और

श्रमिक हितों के लिए ऐतिहासिक बताते हुए प्रस्तुत बजट को विकास और जनकल्याण का मजबूत आधार करार दिया।

‘2047 के विकसित भारत की दिशा तय करता है यह बजट’

केंद्रीय बजट पर आयोजित श्रमिक संवाद कार्यक्रम में आयोजक संतोष अग्रवाल (जिला उपाध्यक्ष एवं लखनवाड़ा मंडल प्रभारी) ने कहा कि –

यह बजट वीबी जी-राम-जी योजना के माध्यम से श्रमिक कल्याण और उनके श्रम के सार्थक उपयोग की स्पष्ट दिशा तय करता है।

वहीं योजना के जनजागरण जिला प्रभारी राकेश बैस (कक्कू पटेल) ने इसे श्रमिक अधिकारों और ग्राम विकास का ऐतिहासिक दस्तावेज बताया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय,

नितेश सनोडिया (मंडल अध्यक्ष भाजपा लखनवाड़ा),

घनश्याम बघेल (जिलाध्यक्ष नमोविमं) 

कमल अग्रवाल,

नितेन्द्र गुड्डू बघेल,

शिव सनोडिया, प्रवीण पप्पी भारद्वाज,

अटल सिंह बघेल,

मनीष बघेल,

विनय बघेल,

चंदू बघेल,

विजेन्द्र बघेल,

राज पटेल,  छाया लांजेवार, असाडू लाल ग्राम सरपंच 

नंदू बघेल सहित जनप्रतिनिधि,

श्रमिक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B1%C2%B1%C2%B8%C3%8E%C2%B1%C2%B3%C2%B3&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=01/18/2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!