मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान का गरिमामय समापन

ग्यारह सत्रों में वक्ताओं ने संगठन, विचारधारा और आधुनिक तकनीक पर दिया प्रभावी प्रशिक्षण

दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी – अनुशासन, संगठन और राष्ट्रहित की भावना से ओतप्रोत रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

Seoni, 24 May 2026

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला सिवनी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 23 एवं 24 मई को स्थानीय दा ग्रेंड राजवाड़ा सेलेब्रेसन में अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान का गरिमामय समापन - Seoni News
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 – 11 सत्रों में संगठन और आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वरिष्ठ वक्ताओं ने संगठन विस्तार, वैचारिक प्रतिबद्धता, व्यक्तित्व विकास, बूथ प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी विशेष जानकारी दी गई।

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 में मंच पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 – 11 सत्रों में संगठन और आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता, वर्ग प्रभारी सत्यनारायण अग्रवाल, वर्ग संयोजक संतोष अग्रवाल तथा वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्ण संगठनात्मक अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

वर्ग का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ तथा तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
के साथ राष्ट्रभक्ति एवं संगठन समर्पण की भावना के बीच सम्पन्न किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक संतोष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई को आयोजित उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 में मंच पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 – 11 सत्रों में संगठन और आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं बरघाट विधायक कमल मर्सकोले वर्ग प्रभारी सत्यनारायण अग्रवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित अन्य अतिथियों ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया।

वंदे मातरम् एवं वर्ग गीत की स्वर लहरियों के बीच प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में छह विषयगत सत्र आयोजित किए गए।

समूह चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बनाया प्रेरणादायी वातावरण

इसके अतिरिक्त समूह चर्चा का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पदाधिकारियों के दायित्वों, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा जनसंपर्क विस्तार पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई।

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 में मंच पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 – 11 सत्रों में संगठन और आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

रात्रिकालीन सत्र में सभी प्रशिक्षणार्थियों का परिचय, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं आत्मीय संवाद का वातावरण भी बना, जिसने प्रशिक्षण वर्ग को पारिवारिक और प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया।

भाजपा जिला मीडिया विभाग की ओर से मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर ग्यारह महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विषय विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों, जनसंपर्क प्रणाली तथा आधुनिक डिजिटल माध्यमों के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया।

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 में मंच पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 – 11 सत्रों में संगठन और आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

दूसरे दिन के सत्रों में संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर

दूसरे दिन पांच महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। सातवें सत्र में पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने “हमारे सैद्धांतिक अधिष्ठान” विषय पर विस्तार से विचार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि, राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय की अवधारणा पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने की।

आठवें सत्र में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालाघाट रमेश भटेरे ने “कार्यविस्तार” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने की।

नौवें सत्र में पिछड़ा वर्ग बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती मौसम बिसेन ने “बूथ प्रबंधन एवं स्थायी कार्य” विषय पर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बताया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर ने की।

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 में मंच पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 – 11 सत्रों में संगठन और आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

दसवें सत्र में पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने “इतिहास और विकास” विषय पर अपने विचार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा, राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक डालसिंह मर्सकोले ने की।

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 में मंच पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 – 11 सत्रों में संगठन और आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

“प्रशिक्षण ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति” : दिनेश राय मुनमुन

इसके पश्चात आयोजित समापन सत्र “अनुभव कथन” में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि-

प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए सीखने, समझने एवं स्वयं को संगठन के अनुरूप ढालने का अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, संगठन के प्रति समर्पण, विचारधारा के प्रति निष्ठा तथा राष्ट्रहित की भावना ही प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की वास्तविक उपयोगिता तभी सिद्ध होगी जब कार्यकर्ता संगठन के उद्देश्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में आत्मसात करेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्गों के आयोजन में पार्टी को अत्यधिक ऊर्जा, समय और संसाधन लगाने पड़ते हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इसकी सार्थकता को अपने कार्यों से सिद्ध करे।

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 में मंच पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 – 11 सत्रों में संगठन और आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

“राष्ट्रहित सर्वोपरि रखना ही प्रशिक्षित कार्यकर्ता की पहचान” : डॉ. ढालसिंह बिसेन

पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य केवल राजनीतिक सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं विकास की धारा पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों को संगठन और राष्ट्रहित से ऊपर न रखना ही एक प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ता की वास्तविक पहचान है।

92 प्रतिशत सहभागिता ने प्रशिक्षण वर्ग को बनाया सफल और प्रभावी

समापन एवं आभार प्रदर्शन उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता, महत्व एवं संगठनात्मक उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग्य, समर्पित एवं वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के निर्माण में प्रशिक्षण वर्गों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ग के लिए 178 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें 170 पदाधिकारियों सहभागिता दर्ज की गई।

उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में मार्गदर्शन देने वाले सभी विषय वक्ताओं, व्यवस्थाओं में जुटे कार्यकर्ताओं तथा सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वर्ग को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए वर्ग प्रभारी सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।

वर्ग संयोजक की जिम्मेदारी भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने निभाई, जबकि वर्ग नियंत्रक लालमणी लालू राय ने संपूर्ण संचालन एवं व्यवस्थाओं का दायित्व संभाला।

अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी विभिन्न जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थी।

आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन विस्तार पर दिया गया विशेष बल

श्रीमती बिसेन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन एवं समय पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण वर्ग न केवल कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा, बल्कि इसके उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित आयोजन से प्रदेश स्तर पर सिवनी जिले की विशेष पहचान भी स्थापित होगी।

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 में मंच पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान सिवनी 2026 – 11 सत्रों में संगठन और आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण

भाजपा जिला प्रभारी सत्यनारायण अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए सरकार की उपलब्धियों को समाज तक पहुंचाना तथा संगठन का गुणात्मक एवं चतुर्दिक विस्तार करना समय की प्रमुख आवश्यकता है।

उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही सफलतम व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने वाले जिम्मेदार कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

इन कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल एवं गजानंद पंचेश्वर, वर्ग नियंत्रक लालमणी लालू राय तथा भाजपा जिला मंत्री पीयूष दुबे द्वारा किया गया।

दैनिक यशोन्नति के लिये फोटो समाचार हरिओम सोनी

https://x.com/OfficeofSSC/status/2058531140152201610

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!