Uncategorized

वन स्टॉप सेंटर सिवनी में विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को मिले कानूनी अधिकारों की जानकारी

न्यायिक अधिकारियों ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 और विधिक सहायता योजनाओं पर किया मार्गदर्शन

Seoni 30 August 2025

सिवनी यशो:- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर सिवनी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों और संरक्षण संबंधी प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती अर्चना यादव, सुश्री पायल परमार और सुश्री गार्गी शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को जागरूक किया।

अधिकारियों ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, विधिक सहायता योजनाओं और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं ने अपने सवाल भी पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी ने बताया कि केंद्र पर पीड़ित महिलाओं को निरंतर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!