छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार का एक साल पूर्ण

Chhindwara 17 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। मप्र में डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, वरिष्ठ नेता विजय पाण्डेय, अध्यक्ष किसान मोचा संजय पटेल, अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती गरिमा दामोदर, कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, दीपक कोल्हे सहित सम्मानीय पत्रकार एवं प्रेस फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में शेषराव यादव ने कहा कि 2023 के विधानासभा चुनाव में मध्यप्रदेश के प्रचण्ड एवं ऐतिहासिक जनआशीर्वाद से हमें यह राष्ट्रवादी सरकार प्राप्त हुई थी। ‘एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी’ का नारा चरित्रतार्थ हुआ था। श्री यादव ने कहा सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है।

हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मंत्र ÓÓसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासÓÓ के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया हैं। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिये हैं, इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। श्री यादव ने बताया कि प्रदेश में 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा और जन समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जायेगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित-34 हितग्राही मूलक योजनाओं में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि जन-कल्याण पर्व में विभिन्न विभागों की गतिविधियां, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के साथ जन-कल्याण के कार्य प्रमुखता से किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। अंत्योदय यानी समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का कल्याण हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमारी सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहेगी। प्रदेश सरकार का यह एक वर्ष मध्यप्रदेश को विकसित, गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न और समृद्ध बनाने के अभियान में मील का पत्थर साबित होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button