दादाधाम एक्सप्रेस को मनमाड़ तक चलाने की मांग तेज, शिर्डी और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे सुगम
Chhindwara 28 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नागपुर से खण्डवा के बीच प्रस्तावित दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और अपेक्षाएँ दोनों बढ़ती जा रही हैं।
पांढुर्णा विधायक नीलेश उईके ने इस ट्रेन को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग करते हुए कहा कि
“अगर सांसद विवेक साहू पैदल की बजाय इसी ट्रेन से दादा धाम जाते तो बेहतर होता।”
इसी संदर्भ में समाजसेवी हरिप्रसाद साहू ने सुझाव दिया कि —
“यह ट्रेन खण्डवा के बजाय मनमाड़ तक चले, जिससे धार्मिक यात्रियों को शिर्डी, शनि शिंगणापुर, और महाराष्ट्र के तीनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आसान हो सकें।”
उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन को
“तीन दिन पांढुर्णा और तीन दिन छिंदवाड़ा होकर चलाना चाहिए, जिससे दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिले।”
मनमाड़ तक विस्तार से लाभ:
-
शिर्डी दर्शन सीधे ट्रेन से संभव
-
त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों तक सुगम यात्रा
-
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
-
छिंदवाड़ा-पांढुर्णा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी
स्थानीय लोगों की मांग:
क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी ट्रेन के शीघ्र संचालन और मनमाड़ तक विस्तार की मांग को उचित ठहराया है।



