WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

थाईलैंड में मेडल जीतकर धैर्य सोनी ने गौरवान्वित किया

सिवनी यशो:- सिवनी नगर के धैर्य सोनी ने थाईलैंड में इंटरनेशनल कराटे चैपियनशिप में मेल कुमिते में धैर्य सोनी अंडर 14 वर्ष -50 किलो.ग्राम में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। धैर्य सोनी सहित जिले के अन्य खिलाडिय़ो की प्रतिभा पर सोनी समाज ने खुशी प्रगट की है और धैर्य सोनी के घर पहुँचकर सोनी समाज के अध्यक्ष किशोर सोनी एवं अन्य सामाजिक जनों ने धैर्य को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
यहाँ बता दे कि थाईलैंड में ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप भारत इंस्टीट्यूट डेंसिटी यूनिवर्सिटी पाटथुम में आयोजित हुई जिसमे सिवनी जिले से 3 कराटे खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिनकी टीम कोच सेंसेई कु. राधिका कश्यप रही। खिलाड़ी कु. पार्वती सनोडिया फीमेल कुमिते में अंडर 14 वर्ष -42 किलो.ग्राम में ब्रांच मेडल प्राप्त किया। मेल कुमिते में धैर्य सोनी अंडर 14 वर्ष -50 किलो.ग्राम में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। एवं +61 किलो.ग्राम में कैडेट फीमेल कुमिते में कु. नाम्या सिंह राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। थाईलैंड, बैंकॉक में हांशी भरत शर्मा एस.सी.के.एफ.आई. कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन इंडिया के मार्गदर्शन में सेंसेई महेश कुशवाहा, सेंसेई राधिका कश्यप ने थाईलैंड चैंपियनशिप में मेडल जीतने पर खिलाडिय़ों मनोबल बढ़ाया। सिवनी जिले का नाम पूरे देश में इन खिलाडिय़ों ने रौशन किया। ये समस्त कराते खिलाडी मास्टर सेंसेई ओमकार कश्यप के मार्गदर्शन में सेल्फ डिफेंस कराते ट्रेनिंग सेंटर, साकार सिटी, अम्बेडकर वार्ड में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। समस्त खिलाडिय़ों एवं उनकी कोच सेंसेई राधिका कश्यप को राजाराम सनोडिया, नरेश सिंह राजपूत, सेंसेई घनश्याम कश्यप, विजय कुमार सोनी, डॉ. गुरुनंद सिंह सिद्धू, डॉ. सुनील अग्रवाल, अंकित मालू, सेंसेई ओमकार कश्यप, श्रीमती वंदना जनक तिवारी, सेंसेई राजेंद्र पाठक, सेंसेई नेपाल सिंह राजपूत, सेंसेई संजय श्रीवास्तव एवं समस्त खेल संघ प्रेमीयो ने इन खिलाडिय़ों को देश के नाम को गौरांवित करने के लिए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है। तथा आगे भी बेहरत खेल की उम्मीद जताई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!