सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा, 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो नाबालिग भी पकड़े गए 4.77 लाख का मशरुका बरामद
सिवनी यशो :- धनौरा थाना पुलिस ने ग्राम गनेरी में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता पाई है। महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो नाबालिगों को सुधार गृह दाखिल कराया गया है।
वारदात
27 सितम्बर की रात प्रागो बाई मरवैया और उनके पुत्र निरंजन सरवैया की हत्या कर दी गई थी। घर अस्त-व्यस्त मिला, अलमारी खुली थी और शव बाथरूम के पास पड़े थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 103 (1) BNS में लिया।
हत्या का तरीका
आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। आहट पाकर प्रागो बाई ने विरोध किया तो उनका गला दबाकर हत्या कर दी गई। शोर सुनकर बेटा निरंजन बाहर आया तो उसे भी पटक कर गला दबा दिया गया। इसके बाद सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर आरोपी फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी
1. कपिल कौरेती (22), ग्राम गनेरी
2. मंजीत परते (21), ग्राम गारका टोला, नैनपुर मंडला
3. रिंकु मरकाम (25), गुनगुच
साथ ही दो नाबालिग (17 वर्ष 4 माह एवं 17 वर्ष 10 माह) अभिरक्षा में लिए गए।
बरामद सामान
नगदी ₹30,900
सोने-चांदी के जेवर
मोटरसाइकिल
मोबाइल फोन
CCTV कैमरा
कुल कीमत: लगभग ₹4.77 लाख
पुलिस की टीम
कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष बंसोड़,
चौकी प्रभारी सुनवारा कोमेन्द्र गौतम,
उपनिरीक्षक मानसिंह मरावी,
सुरेश सोनी सहित आरक्षक व महिला आरक्षक दल ने अहम भूमिका निभाई।
https://www.patrika.com/rewa-news/double-murder-case-in-mauganj-district-19262035




One Comment