देश विदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीति

दिग्विजय सिंह के छोटे भाई को नहीं पाता कांग्रेस के गारंटी के बारे में

भोपाल -अजब कांग्रेस में गजब हो रहा है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है। ऐसा ही एक वाकया प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की चल रही एक चुनावी सभा में दिखाई दी जब उनके ही छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने भरी सभा में अपने बडे भाई की उस बात को मजाक बना दिया, जिसके माध्यम से वे कांग्रेस को जनहितैषी पार्टी बताकर मतदाताओं को आकर्षित करना चाह रहे थे।

        यहां बता दें कि राघौगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आवन कस्बे में सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने पूछा कि कांग्रेस के गारंटी कार्ड के बारे में किस-किस को जानकारी है। जिन्हें जानकारी नहीं है, वे अपना हाथ उठा लें। इस पर मंच पर बैठे उनके छोटे भाई एवं चांचौड़ा से पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने हाथ उठा लिया। उन्होंने गारंटी कार्ड की जानकारी न होने की बात कही।

भाई का उठा हुआ हाथ देखकर दिग्विजय सिंह चौंक गए। उन्होंने तुरंत गारंटी कार्ड मंगवाकर छोटे भाई को दिया। दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा कि हमने गारंटी कार्ड घर-घर बंटवाए हैं। इसके बाद उन्होंने गारंटी कार्ड मंगवाया और उसे हाथ में लेकर कहा कि हमारे भाई को गारंटी नहीं मालूम तो हमारी नेतागीरी कैसे चलेगी? सभा में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी शामिल थे।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!