देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

रायबरेली से राहुल गांधी एवं अमेठी से किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी घोषित

दिल्ली :- कांग्रेस पार्टी ने आज यह घोषित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रत्याशी होंगे जबकि अमेठी सीट से गांधी परिवार के नजदीकी किशोरी लाल शर्मा आज नामांकन दाखिल करेंगे। पांचवी चरणों के लिए होने वाले मतदान के लिए आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

गांधी परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट अमेठी एवं रायबरेली में प्रत्याशियों को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था गुरुवार की रात कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने ऐलान कर दिया है कि गांधी परिवार की परंपरागत सीट से श्री राहुल गांधी एवं अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी होंगे जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को ही राहुल गांधी रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे इस सीट से अभी तक श्रीमती सोनिया गांधी सांसद हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button