WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस में छायी निराशा,दिग्गजो का चुनाव से इंकार

सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बेहद निराश और हताशा में डूबे हुये है और कांग्रेस के अंदर घोर निराशा का कारण है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनावी राजनीति से दूर भाग रहे है । प्रदेश में एक समाचार प्रमुखता के साथ प्रसारित हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सबसे पहले फैसला यह हुआ है कि, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस ने यह तो एलान कर दिया कि यह दोनों नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे परंतु क्यों नहीं लड़ेंगे यह स्पष्ट नहीं किया गया और न ही यह बताया जा रहा है कि इससे कांग्रेस को फयादा क्या होगा । आम कांग्रेसियों को लग रहा है कि जब कांग्रेस मुश्किल है तब इन बड़े नेताओं को चुनाव लड़कर हौसलाफजाई करना चाहिए परंतु यह तो चुनावी राजनीति से दूर भाग रहे है । कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के लिये ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध में चुनाव लडऩे का अच्छा अवसर था हार जीत अलग बात है परंतु इससे कार्यकत्र्ताओं का हौंसला बढ़ता वहीं कमलनाथ जैस शीर्ष नेता विधायक बनकर पाँच साल काटने पर मजबूर है और उन्हें हार का डर सता रहा है । हार के डर से कांग्रेस के दिग्गज चुनाव नहीं लड़ रहे और छोटे कार्यकत्र्ताओं को दांव पर लगा रहे है । जबकि कांग्रेस को आज विपक्ष में बैठने के लिये भी अनुभवी नेताओं की आवश्यकता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!