WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कैबीनेट मंत्री प्रहलाद पटेल 14 को सिवनी प्रवास पर

सिवनी यशो:- लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंंह पटेल का आगामी 14 मार्च को बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है । भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय प्रवास विभाग द्वारा प्राप्त कार्यक्रम अनुसार श्री पटेल प्रात: 10 बजे बरघाट विधानसभा के ग्राम आष्टा पहुँचकर प्रतिष्ठित काली मंदिर में दर्शन कर अपने कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे श्री पटेल मंदिर दर्शन के पश्चात कार्यकत्र्ताओं से चर्चा करेंगे तथा आष्टा से कटंगी के लिये रवाना होंगे जहाँ सुबह 11 बजे पहुँचकर पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा लाभार्थी संपर्क अभियान एवं शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके पश्चात वारासिंवनी एवं बालाघाट के कार्यक्रम शामिल होने के पश्चात श्री पटेल दोपहर के पश्चात धारना मंडल के ग्राम पौनार में जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे तथा स्थानीय जनों से चर्चा करेंगे । भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री अपरान्ह 4:00 बजे बरघाट नगर के आदर्श लाँन में आयोजित कोहार्ट मिलन कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होकर उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे ।
प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री एवं भाजपा के वरष्ठि नेता प्रहलाद सिंह पटेल के जिले में आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की आग्रह भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने किया है तथा संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारियों से कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!