विधायक की जनसुनवाई में नपा अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष के नेता के पहुँचने से चर्चा तेज
Seoni 11 February 2025
सिवनी यशो:- मंगलवार की नियमित जनसुनावाई के तहत सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यालय में 11 फरवरी को अनेकों आवेदनों पर सुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किये जाने निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान एवं नेता प्रतिपक्ष ज्ञानचंद सनोडिया इसी दौरान विधायक कार्यलय में एक साथ पहुँचे जो राजनैतिक गलियारों में व्यापक चर्चाओं र्में है । राजनैतिक रूचि रखने वाले सोशल मीडिया में अपने अपने तहर से कामेंट लिख रहे है ।
हालांकि अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष एक साथ पहुँचे तो कोई आश्चर्य का विषय नहीं है परंतु सिवनी नगर पालिका में अध्यक्ष के विरूद्ध नेता प्रतिपक्ष एक ही मुहीम छेड़ेे हुये है कि अध्यक्ष को हटाया जाये । अध्यक्ष के विरूद्ध मनमानी शिकायते और प्रदेश स्तरीय टीम से जाँच के अध्यक्ष शफीक खान को पद से हटाने के लिये श्री सनोडिया के पक्ष में भाजपा नेताओं ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को एक पत्र लिखा है जो बेहद चर्चाओ में है ।
मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष और नपा अध्यक्ष की विधायक दरबार में उपस्थिती सार्वजनिक रूप से चर्चा चटपटे तरीके से हो रही है और यह एक मनोरंजन का विषय बन गया है । हालाँकि दोनो नेताओंा का कहना है कि हम नगर विकास के संबंध में विधायक से भेंट करने गये थे ।





