बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जिला भाजपा ने मंडला एवं बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने श्रीमती भारती पारधी का भाजपा कार्यालय मे स्वागत कर मुंह मीठा कराया और प्रचण्ड मतो से जीत पर दी बधाई

 

जिला भाजपा ने मंडला एवं बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई - Seoni News
सिवनी यशो:-भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के कुशल नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी ने मंडला लोकसभा क्षेत्र की केवलारी एवं लखनादौन तथा बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की सिवनी एवं बरघाट विधानसभा में सहित संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को मिली शानदार जीत पर बधाई दी है । बालाघाट लोकसभा से निर्वाचित श्रीमती भारती पारधी की प्रचंड मतों से जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने श्रीमती पारधी को बधाई दी एवं उनका मुंह मीठा कराते हुये मिष्ठान का वितरण किया । कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक दूसरे को बधाई दी ।

जिला भाजपा ने मंडला एवं बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई - Seoni News

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि बहन भारती पारधी की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति की जीत है। पूरा भरोसा है कि आप अपने कर्तव्य और अधिकारों का जनहित में उपयोग कर क्षेत्र के लिए भलाई के काम करेंगे और सहीकुशलता पूर्वक अपनी हर जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय वीड़ी शर्मा जी का नेतृत्व एवं प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जी की सरकार संचालन क्षमता के कारण भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत का इतिहास रचने में सफल रही है । जनता एवं कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है ।

जिला भाजपा ने मंडला एवं बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई - Seoni News

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा लोकसभा में सिवनी विधानसभा के प्रभारी संतोष अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं एवं निर्वाचित सांसद श्रीमती भारती पारधी को जीत की बधाई देते हुये कहा कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने भाजपा की जीत जिस अपेक्षा के साथ दिलाई है उस अपेक्षा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी पूरी क्षमता से कार्य करेेगी । भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सिवनीविधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने होटल बाहुबलि में परिणामों के रूझान आते ही मिष्ठान वितरण प्रारंभ कर दिया थ और उपस्थित कार्यकत्र्ता जीत की खुशी में ढोल नगाड़ो के साथ खुशियाँ मनाते हुये आतिबाजी कर रहे थे । भाजपा से प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी भी यहाँ उपस्थित रही जिन्हें कार्यकत्र्ताओं ने बधाई दी और मुंह मीठा कराया ।

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले एवं बरघाट विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला मंत्री डाँ. अभिजीत सिंह चौहान ने निर्वाचित सांसद, कार्यकत्र्ताओं एवं क्षेत्र के मतदाताओं को जीत की बधाई दी है तथा कार्यकत्र्ताओं के परिश्रम एवं मतदाताओं के विश्वास को नमन करते हुये उनका आभार व्यक्त किया है ।

भाजपा जिला महामंत्री एवं केवलारी विधानसभा प्रभारी अजय डागोरिया तथा भाजपा जिला महामंत्री एवं लखनादौन विधानसभा प्रभारी जयदीप सिंह चोहान ने मंडला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते, विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं एवं मतदाताओं को जीत की बधाई देते हुये कार्यकत्र्ताओं एवं मतदाताओं का अभार व्यक्त किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button