छिंदवाड़ादेश विदेशबालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

सिवनी यशो:+ मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया है और कांग्रेस प्रदेश की एक भी सीट पर अपनी लाँज नहीं बचा पायी । कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट से भी पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ एक लाख से अधिक मतो से पराजित हो गये है । यहाँ बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा ने 27 सीटे जीती थी गुना और छिंदवाड़ा कांग्रेस जीतने मेंं सफल रहीं परंतु 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पास एक मात्र छिंदवाड़ा लोकसभा सीट बची थी जिस पर कांग्रेस के नकुलनाथ सांसद निर्वाचित हुये थे । इस लोकसभा पर जीत दर्ज करना भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्र बना लिया था । पूरे पाँच साल भाजपा ने इस लोकसभा जीत दर्ज करने के लिये काम किया और जीत दर्ज कर ही दम लिया ।

 सर्वाधिक मतो से जीते शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह हारे

बालाघाट से भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी ने 174512 मतो से जीत दर्ज की । मंडला से केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने 103846 मतो से छिंदवाड़ा के विवेक बंटी साहू से 113618 मतो से जीत दर्ज की । प्रदेश में सबसे बड़ी जीत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से दर्ज की है उन्होंने अपने प्रतिद्वदी को 8 लाख 21 हजार 408 वोट से पराजित किया है । वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा में भाजपा के रोडमल नागर से 1 लाख 46 हजार 86 वोट से हार गये ।

विधानसभा चुनाव मेंं निराशाजनक परिणामों के बाद जीतू पटवारी को कांग्रेस ने प्रदेश का अध्यक्ष बनया परंतु जीतू पटवारी भी प्रदेश में कांग्रेस को कोई आशाजनक परिणाम दिलाने में सफल नहीं हुये और प्रदेश में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई । हालांकि विधानसभा चुनावों के नतीजों के आधार पर कांग्रेस को उम्मीद थी कि वह कम से कम 5 सीटों पर चुनौती देने की स्थिति में है। वहीं भाजपा के केंद्रीय और राज्य के नेतृत्व मेंं हर कमजोर स्थिती को दूर करने की दिशा में पूरी ताकत झौंक दी और संकल्प के साथ 29 में से 29 सीटे जीतने का मिशन चलाया जिसमें भाजपा सफल रही ।

प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में कौन प्रत्याशी कहाँ से कितने मतो से विजयी रहा इसके अधिकृत आंकड़े संलग्र सूची अनुसार है :-

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2024/06/भारत-चुनाव-आयोग-2024-1.pdf” title=”भारत चुनाव आयोग 2024″]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button