छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला भाजपा की बैठक आज

सिवनी यशो:- अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को लेकर जिला भाजपा की एक बैठक शनिवार 13जनवरी को सायं 6:30बजे जिला भाजपा कार्यालय में रखी गई है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव विषेश रूप से उपस्थित रहेंगे ।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने बताया कि बैठक में अपेक्षित रूप से जिला अध्यक्ष, जिलामहामंत्री, जिला पदाधिकारी, सभी प्रभारी गण, राम मंदिर दर्शन अभियान समिति के जिला संयोजक सहसंयोजक एवं मंडल प्रभारी, समस्त मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला एवं युवा मोर्चा तथा प्रबुद्ध श्रेणियो में से दो-दो सक्रिय कार्यकर्ता, मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक सहसंयोजक व प्रभारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक, सहसंयोजक, के साथ ही जिन मंडलों में रेलवे स्टेशन क्षेत्र है वहां के 10 सदस्य कार्यकर्ताओं की टोली इस बैठक में अपेक्षित है।
इसी संबंध में भाजपा नगर अध्यक्ष द्वय अभिषेक दुबे एवं संजय सोनी द्वारा बताया गया कि सोमवार 14 जनवरी को नगर भाजपा द्वारा मठ मंदिर एवं माता दिवाला मंदिर में साफ सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह 15 जनवरी मंगलवार को राम मंदिर एवं काली चौक मंदिर में साफ सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष, महामंत्री सहित विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन सांसद डा. ढालसिहं बिसेन, सभी जनप्रतिनिधि गाणों के साथ ही भाजपा के नगर कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा बताया गया कि शनिवार को आहुत बैठक हेतु जिला भाजपा द्वारा अपने मंडल अनुसार मंडल अध्यक्षों से अपेक्षित कार्यकर्ताओं को सूचित करने कि आग्रह किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!