मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना का नागपुर में हुआ सम्मान
सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना को महाराष्ट्र में होने वाले विधान सभा चुनाव में रामटेक लोक सभा प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस द्वारा नागपुर में
आयोजित सम्मान समारोह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राहुल गांधी जी के प्रतिनिधि के रूप में अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा एमपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सम्मिलित हुए। उक्ताशय की जानकारी राजिक अकील प्रवक्ता जिला कांग्रेस द्वारा दी गयी ।



