सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर 2023- 24 के तारतम्य में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी द्वारा स्थानीय पुलिस ग्राउंड में संभाग स्तरीय व्हालीबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमे बैतूल छिन्दवाड़ा बालाघाट सहित सिवनी के बीच महिला टीमो के बीच आपसी मुकाबले हुए और प्रतियोगिता उपरांत छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय छिन्दवाड़ा की व्हालीबाल टीम का चयन किया गया चयनित टीम राज्य स्तर पर व वेस्ट जोन यूनिवर्सिटी व्हालीबाल टूर्नामेंट सागर में भाग लेंगी
उक्त प्रतियोगिता के संबंध में आयोजक संगठन सचिव व पी जी कालेज के क्रीड़ा अधिकारी के सी बापू राउर ने बताया कि इस संभाग स्तरीय व्हालीबाल महिला टूर्नामेंट के फाइनल में बालाघाट ने छिन्दवाड़ा को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया
छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय की संभागस्तरीय टीम की चयन प्रक्रिया में टूर्नामेंट के बाद हुए ट्रायल्स में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय की महिला टीम वेस्ट जोन और राज्य स्तरीय में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी
इस शानदार एवं सफल आयोजन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग,डॉ अरविंद चौरसिया,डॉ पवन वासनिक,डॉ सतेंद्र शेन्डे,डॉ के के बरमैया की गरिमामय उपस्थिति में हुआ
विभिन मुकाबलों में के बाद फाइनल हुआ एवं चयन प्रक्रिया उपरांत समापन सत्र में पुरुस्कार वितरण समारोह में खेल पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरविंद चौरसिया द्वारा विश्वविद्यालय की टीम की घोषणा की एवं पुरुस्कार वितरण किया गया समापन समारोह में डॉ डी पी ग्वालवंशी, श्रीमती अर्चना पाठक,कमलेश टेम्भरे,डॉ मधु भदौरिया,डॉ सायमा सरदेशमुख, सहित प्रेक्षक डॉ सुशील पटवा,चयनकर्ता डॉ अजय ठाकुर,डॉ नायडू,जसवंत राजपूत डॉ विनोद ठाकुर,अमोल चंद्रा के द्वारा हुआ प्रतियोगिता में रेफरी व तकनीकी सहयोग अनिल चंदेश्वर बालाघाट,जमील खान छिन्दवाड़ा, रेफरी अजीजुर्रहमान सिवनी ,इरफानउर्रहमान सिवनी व अब्दुल हक की भूमिका रही इस आयोजन में हिमांशु श्रीवास्तव, कपिल डागोरिया, मनीष परिहार, श्रीमती निशा अंसारी,सुधीर डहेरिया,जितेंद्र तिवारी,महेन्द्र बघेल का विशेष योगदान रहा





