विधानसभा सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न
मुख्य अतिथि रही मंत्री सम्पतिया उइके, सांसद भारती पारधी एवं विधायक दिनेश राय 'मुनमुन कार्यकर्ताओं में दिखा उल्लास, अतिथियों ने दी शुभकामनाएँ
Seoni 25 October 2025
सिवनी यशो:-विधानसभा सिवनी के समस्त मंडलों के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि म.प्र. शासन की केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके,
सांसद श्रीमती भारती पारधी
एवं विधायक दिनेश राय ‘मुनमुनÓ उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार
तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया ने कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिती दी ।

मंच पर जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर,
जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,
वरिष्ठ नेता ओम दुबे
रमेश तिवारी,
जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी भी उपस्थित रहे।
मंच संचालन निरंजन मिश्रा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर ने किया।

अतिथियों के शुभकामना संबोधन
नर सेवा को नारायण सेवा
आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुये केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि दीपावली प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह भाजपा की एकता और समर्पण का प्रतीक है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का हमारा संकल्प हम सभी मिलकर पूर्ण करे और नर सेवा को नारायण सेवा मान कर समाज हित में सक्रिय रहे ।
भाजपा परिवार की शक्ति कार्यकर्ताओं में
सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि –
भाजपा परिवार की शक्ति कार्यकर्ताओं में निहित है। आप सभी का परिश्रम संगठन की रीढ़ है। आइए, मिलकर जनसेवा के दीप जलाएँ।
समाज और संगठन को जोडऩे का अवसर
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि –
“दीपावली केवल उत्सव नहीं,बल्कि समाज और संगठन को जोडऩे का अवसर है। हम सब मिलकर जिले के विकास में नई रोशनी फैलाएँगे।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि –
युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी पूँजी है। दीपावली के इस अवसर पर हम सब संकल्प लें कि हर युवा तक भाजपा की विचारधारा पहुँचे।
दीपावली मिलन कार्यकर्ताओं की एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक है –
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि –
“यह दीपावली मिलन कार्यकर्ताओं की एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। हम सभी को संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनकल्याण एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचे,
यह हमारी जिम्मेदारी है। संगठन तभी मजबूत होता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ समाज में सक्रिय भूमिका निभाता है।”
जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संपूर्ण जिले की खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं।
अंत में, कार्यक्रम संयोजक तरुण मुनिया टांक को सफल आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम में विधानसभा सिवनी के सभी मंडलों के अध्यक्ष,
जिला एवं
नगर पदाधिकारी तथा
मोर्चा–प्रकोष्ठों के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे



