मध्यप्रदेशसिवनी

रुक जाना नहीं परीक्षा का 10 वी एवं 12 वीं का रिजल्ट घोषित

   सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश स्टेट स्कूल ओपन बोर्ड द्वारा मई जून में सपंन्न रुक जाना नहीं योजना के तहत 10वीं, 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज 19 जुलाई 2024 को जारी कर दिया गया है। एमपीएसओएस रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर रुक जाना नही रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करना होगा।

मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड (MPSOS) ने आखिरकार कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए रुक जाना नहीं रिजल्ट 2024 आज 19 जुलाई को जारी कर दिया है। परिणाम,अब आधिकारिक MPSOS वेबसाइट mpsos.mponline.gov.in, www.mpsos.nic.in, mpsos.nic.in पर उपलब्ध हैं। मई और जून में आयोजित परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके और परीक्षा प्रकार का चयन करके अपने परिणाम देख सकते हैं। एमपी रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां वे लॉगिन डिटेल्स, रोल नंबर और नाम कैप्चा कोड दर्ज करके रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा में 2.55 लाख छात्र उपल्थित हुए थे।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!