देश विदेशमध्यप्रदेश
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री
अमित शाह करेंगे।
बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री क्रमशः
योगी आदित्यनाथ,
पुष्कर सिंह धामी,
विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहेंगे।
इस परिषद का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच तथा राज्यों के आपसी मुद्दों पर चर्चा कर सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।
बैठक में नीति आयोग और अंतर्राज्यीय परिषद के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
गौरतलब है कि पिछली बैठक वाराणसी में आयोजित हुई थी। यह परिषद हर वर्ष राज्यों के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करने के लिए आयोजित की जाती है।



