छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश
नगर वासियों को दिया जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शिविरार्थियों ने निकाली सर्वोदय अहिंसा रैली
Chhindwara 05 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर के वीतराग भवन में श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं वीतराग विज्ञान पाठशाला द्वारा चल रहे जैनत्व संस्कार शिक्षण शिविर के छठवें दिवस 5 जून के शुभ दिन शिविरार्थियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर विविध अनुष्ठान आयोजित किए गए। प्रात:काल का मंगलमय शुभारंभ श्री आदिनाथ जिनालय गोल गंज में जिनेन्द्र पूजन से किया जिसमें सभी 250 शिविरार्थियों ने जिनेन्द्र पूजन कर सर्वोदय अहिंसा रैली में हिस्सा लिया।
जिसका शुभारंभ सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन द्वारा किया जिनके साथ शिविर निर्देशक पंडित अशोक शास्त्री मांगुलकर राघोगढ़, विदुषी स्वीटी मांगुलकर, अमन शास्त्री आरोन, अशोक शास्त्री एवं अचल शास्त्री उज्जैन, आयुष शास्त्री उदयपुर, ध्रुव शास्त्री भोपाल, प्रतीक जैन कलकत्ता, संस्कृति जैन सहित बड़ी संख्या में शिविरार्थी सम्मिलित हुए। सर्वोदय अहिंसा रैली ने नगर का भ्रमण कर जनमानस को जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ पानी, बचाने, वृक्ष लगाने, प्लास्टिक रहित हो शहर अपना सहित स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर छिंदवाड़ा बनाने का संदेश देकर विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।



