डुण्डासिवनी पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर से बरामद कर परिजनों को सौंपा, शादी का झांसा देकर ले गया था आरोपी
डुण्डासिवनी पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर से बरामद कर परिजनों को सौंपा, शादी का झांसा देकर ले गया था आरोपी

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डुण्डासिवनी पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चैनसिंह उइके के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे हुआ मामला दर्ज
दिनांक 27/12/2025 को अभिभावक द्वारा थाना डुण्डासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी 17 वर्ष 09 माह की नाबालिग बालिका ग्राम डुंगरिया अपने मामा के घर गई थी, जहां से उसे अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया।
इस पर थाना डुण्डासिवनी में अपराध क्रमांक 584/25 धारा 137(2) वीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से बालिका की लोकेशन इंदौर में मिलने पर तत्काल टीम रवाना कर उसे सुरक्षित बरामद किया गया।
पुलिस टीम ने बालिका को सकुशल दस्तयाब कर सिवनी लाकर परिजनों को सौंप दिया।
आरोपी गिरफ्तार
विवेचना में पाया गया कि आरोपी रोहित सेन (24 वर्ष), निवासी तकिया वार्ड छपारा, द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बालिका को अपने साथ ले जाया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक चैनसिंह उइके, सउनि बालकृष्ण त्रिगाम, देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल), आरक्षक अखिलेश माहोरे, अंशुमन राजपूत, नितेश राजपूत, विक्रम देशमुख, सीताराम जावरे एवं वर्षा वर्मा की विशेष भूमिका रही।



