घुटनों के बल बैठकर ज्ञापन दिया, दुर्गा सिक्योरिटी कंपनी युवा कर रही शोषण
Chhindwara 24 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छात्र नेता ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए यह बताया कि कंपनी के माध्यम से सभी युवाओं को 18000 रू प्रति माह का वेतन नौकरी पर रखा गया था परंतु पिछले 2 वर्षों से 7000 रू प्रति माह का वेतन देकर सभी युवाओं को नौकरी करवाया जा रहा है न उन्हें कंपनी के माध्यम से ड्रेस उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं और न ही कोई आई कार्ड इसकी वजह से सभी युवा जो गार्ड की नौकरी कर रहे हैं उन्हें चिन्ता हे कि आगे आने वाले समय में उनके साथ क्या होगा क्योंकि बेरोजगारी के आलम में उन्होंने इसी नौकरी को अपना भविष्य मान लिया है इसी से वह अपना और अपने परिवार का भरन पौषण करते हैं शिक्षित होने के बावजूद उन्हें कंपनी द्वारा बताई गई सैलरी प्रदान नहीं कर रही है । इसका विरोध करने सभी सिक्योरिटी गार्ड कलेक्ट्रेट पहुंचे जिनमें मुख्य रूप से सागर चौबे, अंकित चंद्रवंशी सहित सभी गार्ड उपस्थित रहे।



