छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

नेताओं से मिले सांसद, अनेक मुद्देा पर की चर्चा 

Chhindwara 24 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की और छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास कार्यो की जानकारी देते हुए विकास कार्यो को गति देने एवं अन्य कार्यो की स्वीकृति सहित राशि की मांग की है। वहीं दोनों जिलों में संगठन की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की है।
   उल्लेखनीय है कि सांसद श्री साहू दो दिनों से भोपाल दौरे पर है। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात की थी। वहीं बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्रालय व मेडिकल शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने छिंदवाड़ा में हो रहे सिम्स के निर्माण,छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज सहित छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में संचालित हो रही विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया एवं अन्य विकास कार्यो को गति देने के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग भी की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!