छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी पहुँची भूकंप निरीक्षण टीम, भूकंप वैज्ञानिक ने कहा- भूकंप से जान-माल का नहीं होगा नुकसान

अब तक सिवनी में आ चुके हैं 37 भकूंप के झटके

सिवनी यशो:- सिवनी में लगभग तीन सालों से भकूंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले के कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को यथास्थिति जानने के लिए बुलवाया। पिछले तीन दिनों से राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार प्रजापति अपने तीन अन्य साथियों के साथ सिवनी पहुंचे थे। और निरीक्षण कर रहे थे। आज प्रेस से रूबरू होते हुए डॉ. संजय कुमार प्रजापति ने बताया कि सिवनी में ईस्ट-वेस्ट में हजारों वर्षो से दरारें है। जब बारिश का पानी अधिक हो जाता है। तो वह दरारों में पहुंचता है। जिसके कारण ऊर्जा तनाव होती है। और भूकंप के झटके आते है। यह भी बताया कि जिस तरह के झटके सिवनी में आते हैं। इसी तरह के झटके देश के कुछ अन्य हिस्सो में भी आते हैं। जिससे किसी प्रकार का भारी नुकसान होने की संभावना नहीं रहती। सिवनी जिले के चार अलग-अलग स्थानो में उनके द्वारा मापी यंत्र लगाये गये हैं। जिसका डेटा 24 घंटे राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र को मिलते रहता है। डॉ. संजय कुमार प्रजापति ने यह भी बताया कि पिछले तीन चार वर्षो के भीतर सिवनी जिले में लगभग 37 भूकंप के झटके आ चुके हैं। लेकिन ये भूकंप के झटके इतने जोरदार नहीं है कि इससे किसी को जनहानि हो सके। भू वैज्ञानिक ने इस बात को भी नकार दिया कि सिवनी में जो भूकंप के झटके आ रहे हैं। उसमें कहीं ब्लास्टिंग का कारण भी हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिवनी के आसपास हजारो वर्ष से दरारे बनी हुई है जिसमें अत्यधिक बारिश से पानी का रिसाव होता है जिसके चलते दरारो के भीतर एक विशेष प्रकार की गैस निकलती है जिससे इस प्रकार के भूकंप आते है। पिछले लगभग तीन सालों से बारिश के बाद सिवनी मुख्यालय में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं। इससे पहले भी भू वैज्ञानिकों ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उक्त भूकंप के झटको से कोई जनहानि नहीं होगी। लगातार भूकंप के आने से जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के वैज्ञानिको से संपर्क साधा था। ताकि वह सिवनी आकर निरीक्षण कर सके। और भूकंप के झटको के कारणो का पता लगाया जा सके। जिसके बाद तीन सदस्यीय दल सिवनी पहुंचा था जो तीन दिनों से भूकंप के झटकों में नजर बनाये हुए था। आज प्रेस से रूबरू होते हुए डॉ. संजय ने यह स्पष्ट कर दिया कि जो भूकंप के झटके आ रहे हैं वह घातक नहीं है और बारिश के बाद इस तरह के झटके महसूस होते रहेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button