WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अभियान जोरो पर

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिये मतदान आगामी 17 नवंबर को होगा । मतदान के लिये अब पंद्रह दिन का समय भी शेष नहीं है और इन्हीं दिनों के बीच में दीपावली त्यौहार की व्यस्तताएँ और दीपापली त्यौहार के साथ जिले में किसानी का काम भी जोरो से चल रहा है । ऐसी परिस्थितियों के बीच विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये गांव गाँव में जन संपर्क कर रहे है । चुनाव मैदान में भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ ही अन्य राजनैतिक दलों की उपस्थिती भी परंतु अन्य राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनावी अभियान भी तेजी से चल रहा है प्रत्याशी इस बात को बेहतर तरीके से समझ रहे है कि चुनावी जनसंपर्क के लिये त्यौहार के कारण उन्हें बहुत अधिक समय नहीं मिलने वाला परंतु इसी सीििमत समय में उन्हें सारे काम निपटना है ।
सीमित समय के कारण प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी ताकत से चुनाव अभियान में जुटे हुये है । राष्ट्रीय राजनैतिक दल और जिनके बीच निर्णायक मुकाबला है उन राजनैतिक दलों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशी से अलग भी अपनी पार्टी की जीत के लिये चुनावी अभियान में जुटे हुये है ।

भाजपा के समर्थन में मोदी सहित अनेक नेताओ ंकी जनसभाएँ

चुनाव प्रचार के अभियान में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जिले में अभी तक एक मात्रा आमसभा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा जिले के गोपालगंज में ली गयी है । जबकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से लखनादौन विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोळान एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल ने जिले की हर विधानसभा में आमसभाएँ लेकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया है । वहीं भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विशाल आमसभा कल रविवार को सिवनी जिला मुख्यालय में आयोजित की गयी है । इसके अलावा जानकारी है कि जिले की विधानसभाओं में भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश के बड़े नेताओं की आमसभाएँ आगामी दिनों में संभावित है ।

शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना का हो रहा गुणगान

इसी प्रकार चुनावी अभियान में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर रहे है उनके समर्थक और कार्यकत्र्ता अपने अपने स्तर पर मतदाताओं को रिझाने में लगे है । भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के द्वारा अपने अपने मोर्चो के माध्यम से हर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क के अभियान प्रारंभ किये गये है हर मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं के साथ केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास के नाम पर वोट मांग रहे है । कांग्रेस केवल आरोपो के आधार पर जनता के बीच संपर्क कर रही है तो भाजपा विकास और जनकल्याण की बात कर जनता से वोट मांग रही है । प्रदेश की शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना योजना की लोकप्रियता महिला मतदाताओं में भाजपा के प्रति आकर्षण का जादू भी दिखा रही है और चुनाव प्रचार के अभियान में महिला कार्यकत्र्ताओ की बड़ी संख्या भाजपा के चुनावी अभियान और जनसभाओं में अधिक दिखाई दे रही है। महिला मतदाताओं के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री का गुणगान आसानी से सुनाई दे जाता है ।

सोशल मीडिया प्रचार का सुलभ साधन

चुनाव जनसंपर्क अभियान अपने पूरे सबाब पर तो है ही इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार और प्रत्याशियों पर आरोप प्रत्यारोप के साथ ही राजनैतिक दलों अपने अपने दलों को श्रेष्ठों बताते हुये विपक्षी दलों को आरोपित कर रहे है । सोशल मीडिया में कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के संदेश और आरोपों की बाते बहुत तेजी से वायरल हो रही है वहीं सोशल मीडिया में नेताओं की गलत बयानबाजी को माजिकियाँ तौर पर प्रदर्शित किया जा रहा है । सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे छोटे भाषणों के हिस्से भी वायरल हो रहे है । वहीं प्रत्याशी अपने जनसंपर्क अभियान के फोटो और कार्यक्रम भी आम जनता तक पहुँचाने का सुलभ साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे है । चुनावी प्रचार के लिये पारंपरिक गीतों की तर्ज पर अपना प्रचार कर रहे है ।

मतदाता जागरूकता अभियान हो रहा रोचक

राजनैतिक दलों के चुनाव प्रचार के साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार गाँव गाँव में मतदाता जागरूकता अभियान ने भी चुनावी माहौल को रोचक बना दिया है । मतदाता जागरूकता अभियान कई तो इतने अधिक रोचक होते है कि उन्हें मनोरंजन की दृष्टि से देखने के लिये भीड़ एकत्रित हो रही है । मतदाता जागरूकता अभियान में आमजन भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है और मतदान करने की शपथ ले रहे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!