WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

इलेवन स्टार ने आजाद क्लब सिवनी को 1-0 से हराया

ज्यारत स्पोर्टस ने रब्बानी स्पोर्टिंग क्लब सिवनी को 6-0 से हराया

सिवनी यशो:- जिला फुटबाल संघ सिवनी द्वारा स्टेडियम मैदान सिवनी में  आयोजित जिला स्तरीय चैम्पियन ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार से सुपर लीग के दो मैच खेले गये शनिवार का प्रथम मैच इलेवन स्टार क्लब एवं आजाद क्लब के मध्य खेला गया जिसमें इलेवन स्टार 1-0 से विजयी रही इलेवन स्टार की ओर से एकमात्र गोल अमन अंसारी ने किया। इस मैंच के द्वौरान खेल भावना के प्रतिकूल आचरण करने पर इलेवन स्टार क्लब के खिलाड़ी आशीष तिवारी को रैफरी द्वारा चेतावनी बतौर पीला कार्ड दिखाया। 
इस मैच के निर्णायक विनोद शर्मा रहे जबकि सहायक निर्णायक मासूम अली एवं अल्तमस खान एवं फोर्थ रैफरी दिलीप चंगलानी रहे।
आज का दूसरा सुपर लीग मुकाबला ज्यारत स्पोर्टिंग क्लब एवं रब्बानी स्पोर्टिंग क्लब के मध्य खेला गया जिसमे ज्यारत स्पोर्टिंग 6-0 से विजयी रही। ज्यारत की ओर से 2-2 गोल अंचल सिसोदिया एवं जुनैद खान ने मारे और संकल्प मानाठाकुर ,फैजल ने 1-1 गोल किया । इस मैंच के द्वौरान खेल भावना के प्रतिकूल आचरण करने पर रब्बानी स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी तल्हा खान को रैफरी द्वारा चेतावनी बतौर पीला कार्ड दिखाया। 
इस मैच के निर्णायक मनीष कमलेश रहे जबकि सहायक निर्णायक अभिषेक डेनियल एवं निशांत चौहान एवं फोर्थ रैफरी महेश सिसोदिया रहे।
रविवार को अंतिम सुपर लीग का मुकाबला इलेवन स्टार क्लब सिवनी एवं ज्यारत स्पोर्टस क्लब के मध्य दोपहर 3:00 बजे खेला जायेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!