WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

धूमा की घटना दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण – आलोक दुबे 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी एवं घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की 

सिवनी यशो:- गत दिवस धूमा में मां काली के परंपरागत चल समारोह मे शामिल एक टेक्टर के हाई टेंशन लाईन की चपेट में आकर करेंट फैलने से हुई दुर्घटना  बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है । इस दुर्घटना में जहां तीन परिवारों के चिराग असमय कालकवलित हो गए वहीं सात लोग इस घटना में घायल हुए हैं। जिला भाजपा सभी दिवंगत जनों के प्रति आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। 
उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा कही गई। श्री दुबे ने कहा कि गत दिवस उक्त घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्वयं एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते द्वारा भी प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को उक्त घटना से अवगत कराया गया। 
जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा दिवगंत जनों के प्रति अपनी गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के लिए ?2 लाख की आर्थिक सहायता राशि घोषित की है। इसके साथ ही जिला प्रशासन को धायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा घटना का संज्ञान लेने एवं संवेदना पूर्ण कदम के लिए हम सभी उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!